अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को बड़ा हमला, नरेंद्र मोदी झूठ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को बड़ा हमला बोलते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार करने और संघीय ढांचे को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली के आंध्र भवन में भूख पर बैठे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को अपना समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी चीफ केजरीवाल ने कहा कि मोदी (पीएम मोदी) के ऊपर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
Delhi CM Arvind Kejriwal: Hum Pradhan Mantri Ji ko kehna chahate hain, woh BJP ke PM nahi hain, woh is desh ke logon ke PM hain. Jis tarah se PM vipakshi rajyon ke sarkaron ko treat karte hain, aise treat karte hain jaise pradhan mantri Hindustan ke nahi Pakistan ke hain.
यह भी पढ़े :PM Modi Rally Live Updates : पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रबाबू नायडू पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि वे नामदारों के साथ जाकर बैठ गए
केजरीवाल ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग यहां आए हुए हैं। यह देश के संघीय ढांचे पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा- प्रधानमंत्री ने कम से कम तीन बार यह सार्वजनिक तौर पर कहा कि वे आंध्र दो विशेष राज्य का दर्जा देंगे। वह झूठ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। जो कुछ भाई वे कहते हैं, वे कभी उसे पूरा नहीं करते हैं। यहां तक की (बीजेपी अध्यक्ष) अमित शाह ने यहा कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वह कुछ और नहीं बल्कि जुमला (फर्जी वादा) है।
यह भी पढ़े :Priyanka Gandhi Road Show LIVE: प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो कर रहे हैं।
उन्होंने यह दावा किया कि पीएम मोदी ने तिरुपति मंदिर में आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी। केजरीवाल ने कहा- “जो व्यक्ति भगवान के सामने दिए शब्द से पीछे हट रहा है उनके ऊपर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
Posted By:विवेक श्रीवास्तव

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद