Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Priyanka Gandhi Road Show LIVE: प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो कर रहे हैं।

    Priyanka Gandhi road show in lucknow live updates: उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोमवार को चार दिन के दौरे पर लखनऊ में हैं। लखनऊ दौरे के दौरान वह हर रोज 13 घंटे तक काम करेंगी। लखनऊ आने के तुरंत बाद प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने का काम शुरू कर देंगी।
    राहुल, प्रियंका और सिंधिंया का रोड शो 
    प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो कर रहे हैं। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पूरे रास्ते में करीब तीन दर्जन जगहों पर उनका स्वागत हो रहा है। इसी दौरान उनका लालबाग चौराहे पर संबोधन भी होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को यहां दावा किया कि प्रियंका गांधी का स्वागत ऐतिहासिक होगा। 
    12 फरवरी को प्रियंका गांधी मोहनलालगंज और दोपहर बाद उन्नाव के पार्टी कार्यकतार्ओं से मिलेंगी। दोपहर के भोजन के बाद प्रियंका वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करेंगी।
    13 फरवरी को वह बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकतार्ओं से मिलेंगी।
    14 फरवरी को प्रियंका की मुलाकात सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकतार्ओं से होगी।


    Mon, 11 Feb 2019 02:35 PM IST

    प्रियंका के रोड शो पर रॉबर्ट की बधाई


    प्रियंका और राहुल गांधी का रोड शो एक घंटे में 2 किलोमीटर पहुंच चुका है। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बधाई दी है।

    Mon, 11 Feb 2019 02:20 PM IST
    'चौकीदार चोर है'
    रोड शो से भी राहुल गांधी राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने से नहीं चूके. लखनऊ की सड़कों पर चौकीदार चोर है के पोस्टर चस्पा किए गए हैं.




    Mon, 11 Feb 2019 02:15 PM ISTरायबरेली के पार्टी कार्यकर्ता 51 किलो की माला लेकर पहुंचे

    रायबरेली के पार्टी कार्यकर्ता 51 किलो की माला लेकर पहुंचे


    51 किलो की माला लेकर रायबरेली के पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। रथ के ऊपर से ही प्रियंका गांधी ने माला स्वीकार किया। यहां भव्य फूलों की वर्षा हो रही है। लोग भांगड़े पर नाच रहे हैं।

    Mon, 11 Feb 2019 01:50 PM IST

    बस से राहुल-प्रियंका ने दिखाई राफेल विमान का डमी


    प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो जारी है। इस दौरान जिस बस पर प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य नेता सवार हैं, वहां से ही राहुल ने प्रियंका के साथ राफेल विमान का डमी लोगों को दिखाया। मालूम हो कि राफेल विमान के सौदे को लेकर राहुल गांधी काफी समय से केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।

    Mon, 11 Feb 2019 01:41 PM IST

    रोड शेा में कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह

    एयरपोर्ट से शुरू हुआ प्रियंका गांधी का रोड शो जारी है। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

    Mon, 11 Feb 2019 01:23 PM IST

    प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ में रोड शो शुरू

    प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ में रोड शो शुरू हो चुका है। रोड शो की शुरुआत एयरपोर्ट से हुई है। उनके साथ राजबब्बर, आरपीएन सिंह, पीएल पूनिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद हैं।







    View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

    Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, General Secretary for Uttar Pradesh West Jyotiraditya Scindia and party President Rahul Gandhi, hold roadshow in Lucknow.





    Mon, 11 Feb 2019 12:58 PM IST

    प्रियंका गांधी पहुंची लखनऊ

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की पूर्वी यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचे।







    View image on TwitterView image on Twitter

    Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, and party President Rahul Gandhi reach Lucknow.




    Mon, 11 Feb 2019 11:22 AM IST

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा लखनऊ आ रहा हूं।








    लखनऊ आ रहा हूँ|

    प्रियंका गांधी वाड्रा जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी साथ होंगे|

    दोपहर करीब 12 बजे, लखनऊ के हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक रोड-शो का आयोजन किया गया है|

    आप सभी से मिलने को उत्साहित हूँ|




    Mon, 11 Feb 2019 09:16 AM ISTposters on lucknow crossings

    लखनऊ के चौराहों पर भी राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर लगे

    लखनऊ के चौराहे भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टरों से पटे नजर आ रहे हैं। 

    Mon, 11 Feb 2019 09:10 AM ISTLucknow congress Office

    कांग्रेस मुख्यालय को तिरंगों से सजाया गया

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। यहां उनके स्वागत के लिए कांग्रेस मुख्यालय को तिरंगों से सजाया गया। 

    Mon, 11 Feb 2019 09:01 AM IST

    कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के चेहरे वाली टी-शर्ट में दिखे

    लखनऊ में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उनके चेहरे प्रिंट हुई टी-शर्ट पहने दिखाई दिए।







    View image on TwitterView image on Twitter

    Congress workers wear t-shirts with Congress General Secretary for Eastern Uttar Pradesh, Priyanka Gandhi Vadra's face to welcome her ahead of her road show with Congress President Rahul Gandhi in Lucknow today. (Earlier visuals)



    Mon, 11 Feb 2019 08:28 AM IST

    यहां से गुजरेगा राहुल और प्रियंका का रोड शो

    - एयरपोर्ट से पुराने मोड़ के माध्यम से कानपुर रोड
    - अवध हॉस्पिटल चौराहा
    - आलमबाग चौराहा
    - नत्था होटल तिराहा
    - हुसैनगंज
    - बर्लिंगटन चौराहे से बायें
    - ओडिएन सिनेमा के सामने से
    - लालबाग गर्ल्स कॉलेज की बाउंड्रीवॉल से दाहिने
    - लालबाग चर्च के सामने से नावेल्टी सिनेमा हॉल होते हुए
    - हजरतगंज (मेफेयर तिराहे से दाहिने)
    - नार्दर्न रेलवे के डीआरएम आफिस के सामने से
    - हजरतगंज के बड़े चौराहे पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण
    - डीएसओ चौराहा के सामने से
    - राजभवन के सामने से .
    - वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने से होते हुए दाहिनी तरफ मुड़ कर लाल बहादुर शास्त्री
    - सुन्नी वक्फ बोर्ड से बायें मुड़कर
    - प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय

    Mon, 11 Feb 2019 05:46 AM IST

    प्रियंका के चुनाव लड़ने का फैसला जनता करेगी : राजबब्बर

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी जनता की रायशुमारी के बाद लिया जा सकता है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बब्बर ने कहा कि प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला संसदीय बोर्ड के साथ जनमानस बोर्ड करेगा। उन्होंने बताया कि सभी 80 सीटों के नेताओं से मिली राय को जनता से साझा किया जाएगा और अंतिम निर्णय जनता की राय से पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा। 

    Mon, 11 Feb 2019 05:45 AM IST

    20 फीसदी से ज्यादा दलित वोटरों वाले सीटों पर ध्यान

    प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की उत्तर प्रदेश के दलित समुदाय में ज्यादा से ज्यादा पहुंच सुनिश्चित करने एवं उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने के लिए पार्टी ने 35 सदस्यों की ‘टीम यूपी’बनाई है। पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर बनाई गई इस टीम ने कुछ दिनों पहले ही प्रियंका और सिंधिया के समक्ष अपना ब्लूप्रिंट रखा और जल्द ही वह उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर उतरने जा रही है।
    कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन राउत ने से बातचीत में कहा कि टीम यूपी मुख्य रूप से उन सीटों पर ध्यान देगी जहां दलित मतदाताओं की संख्या 20 फीसदी या इससे अधिक है। उन्होंने कहा, पिछले दिनों हमने प्रियंका गांधी और सिंधिया दोनों को ब्लूप्रिंट सौंप दिया। हम जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर देंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728