दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री केजरीवाल की कार पर हमला
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » नई दिल्ली
दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर शुक्रवार को लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी न्यूज एजेंसी भाषा को दी।
यह भी पढ़े-2019 चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट से मयावती को झटका ,कहा मूर्ति का पैसा वापस करे
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि करीब 100 लोगों के एक समूह ने केजरीवाल की कार रोकने की कोशिश की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
यह भी पढ़े-LIVE::राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस सरकारों में रक्षा सौदे में दलाली का इतिहास रहा है. ये लोग झूठ भी आत्मविश्वास से बोलते हैं
अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों का उदघाटन करने के लिए आज बाहरी दिल्ली क्षेत्र में गए थे।
Posted By:विवेक श्रीवास्तव
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद