एक ही रात में तीन विद्यालयों में हुई चोरी
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार पटना
संवाददाता/ दीपक कुमार गुप्ता
बेतिया।गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालयों में एक ही रात में चोरो ने ताले तोड़कर एमडीएम के चावल सहित बर्तन व अभिलेखों की चोरी कर लिया है । मटियरिया थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामेश्वर राम ने बताया कि अज्ञात चोरो के द्वारा वृहस्पतिवार की रात्रि में ताला तोड़कर 9 बोरी चावल चोरी कर लिया ।
जिसका सूचना ग्रामीणों ने विद्यालय प्रधानाध्यापक को दिया । वही राजकीय उत्क्रमित विद्यालय बलुआ में भी चोरो ने ताला तोड़कर 7 बोरा चावल, गैस सिलेंडर, चूल्हा व बर्तन सहित विद्यालय के अभिलेखों को अलमीरा का ताला तोड़कर चुरा लिया है ।
यह भी पढ़े-दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री केजरीवाल की कार पर हमला
विद्यालय के प्रधानाध्ययापक ने बताया कि इस घटना का सूचना पाकर विभाग के शिक्षा पदाधिकारी एवं संकुल समनयवक फैयाज आलम विद्यालय पहुंचे तत्पश्चात इस घटना का सूचना स्थानीय थाना को दूर संचार के माध्यम से दिया गया ।
मटियरिया थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि दो विद्यालयों में चोरी की सूचना मिली है । अभी तक घटना का लिखित आवेदन नहीं मिला है । आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई किया जाएगा ।
यह भी पढ़े-जहरीली शराब ने कहर बरपाया: बिहार, यूपी और उत्तराखंड में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत
इधर स्थानीय थाना क्षेत्र के सलेमपुर राजकीय प्राथमिकी विद्यालय से वृहस्पतिवार की रात्रि में चोरो ने 3 किंवटल 46 किलोग्राम चावल सहित बर्तन व समान सहित विद्यालय के अभिलेख पर चोरो ने हाथ साफ किया है । गौनाहा थानाध्यक्ष राम अयोध्या पासवान ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी ।
Posted By:काजल कुमारी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद