बेतिया :रामपूर के मेला में शराब बिक्री के साथ साथ हो रहा बालाओं का अश्लील डांस, प्रशासन मौन
| फोटो-- थिएटर में डांस करती बालाएं |
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बेतिया :मैनाटाँड़ भंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर में लगने वाले मेले में आस्था के नाम पर अश्लील डांस चलने के साथ शराब की बिक्री भी बखूबी हो रही है। दरअसल बसंत पंचमी के मौके पर यहां प्राचीन समय से भव्य मेले का आयोजन होता आ रहा है।थरूहट क्षेत्र के श्रद्धालु यहां स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ कर मन्नते मांगते हैं।
यह भी पढ़े :निर्वाचन के समय बेहतर कार्य का एक ही मूल मंत्र है कि अधिकारी अपने संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण करें.. डीएमयहाँ स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने आते हैं। यह मेला इस नाते भी खास है, क्योंकि इस क्षेत्र में वर्ष मे एक बार भव्य मेला का आयोजन किया है।हद तो यह है की यहां पर लगे मेले मेअवैध ढंग से लगे थिएटर में नर्तकी अश्लील कपड़ा पहनकर अश्लील गानो पर अश्लील डांस कर रही है |
यह भी पढ़े :BREAKING NEWS- अभी अभी पटना ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र अपनी पाॅच सुत्री माँगों के लेकर धरना प्रदर्शन
और प्रशासन हाथ पर हाथ रखे मौन बैठी है। प्रत्यक्षदर्शीयो की माने तो शराब की बिक्री खूब जोरो पर फल फूल रहा है। विश्वस्त सूत्रो की माने तो बालाएं अश्लील गानों पर थिरक रही है और लोग शराब की नशे में शोर गुल करते नजर आ रहे है। यह खेल चोरी-छिपे नहीं बल्कि लक्ष्मी पूजन के बल पर मेला में तैनात पुलिस के देख रेख में चल रहा है। भंगहा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मेला में अश्लीलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर अभिलंब रोक लगाई जाएगी।
Posted By:अंजलि
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद