भारत नेपाल सीमा से शराब की बोतलो के साथ साथ एसएसबी ने एक धंधे बाज को पकड़ा
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बेतिया :मैनाटाँड़ भारत नेपाल सीमा पर तैनात भेड़ीआरवा एसएसबी ने गुरूवार के अहले सुबह घोड़ासहन कैनाल के पास पीलर संख्या 411 के समिप से 410 बोतल नेपाली शराब के साथ एक धंधे बाज को दबोचा।
यह भी पढ़े :बेतिया :रामपूर के मेला में शराब बिक्री के साथ साथ हो रहा बालाओं का अश्लील डांस, प्रशासन मौनएसएसबी के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि चार व्यक्ति नेपाल से माथे पर रखकर शराब लेकर आ रहे है। सुचना पर त्वरित कारवाई करते हुए 410 बोतलो के साथ बलथर निवासी प्रभू महतो को दबोचा गया जबकि अन्य तीन व्यक्ति शराब फेंक मौके से फरार हो गये।
यह भी पढ़े :BREAKING NEWS- अभी अभी पटना ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र अपनी पाॅच सुत्री माँगों के लेकर धरना प्रदर्शनइधर एसएसबी ने गिरफ्तार तस्कर को पुरूषोतमपूर पुलिस को सौंप दिया। वही थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज प्रभू महतो ने मौके से अन्य तीन फरार कारोबारीयो का नाम खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि बलथर के हनीफ मियां, विनोद सहनी और रामबालक सहनी भी शामिल है। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि चार लोगो के विरुद्ध कांड दर्ज कर प्रभू महतो को जेल भेज दिया गया है।
Posted By:अंजलि
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद