9 फरवरी को मुख्यमंत्री नितीश कुमार का बेतिया आगमन,सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
संवाददाता/ दीपक कुमार गुप्ता
महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी 150वीं जन्म शताब्दी पर गांधी दर्शन , सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय सद्भावना एवं सामाजिक न्याय, शराबबंदी दहेज निषेध ,पंचायती राज व्यवस्था जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में" प्रथम सत्याग्रह राष्ट्रीय सद्भावना सम्मान" से सम्मानित होंगे |
श्री नीतीश कुमार ! आज दिनांक 8 फरवरी 2019 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ,गांधीवादी चिंतको एवं विचारको के साथ सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें 9 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री के बेतिया आगमन पर स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान करने पर सहमति बनी !इस अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सचिव एजाज अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी 150वीं जन्म शताब्दी पर जनहित में निम्नलिखित मांगों को सरकार द्वारा पूरा करने के संबंध में फाउंडेशन मुख्यमंत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा!
यह भी पढ़े- PM मोदी पर ममता बैनर्जी का हमला :कहा अगर आप पंगा लोगे, तो मैं बन जाऊंगी चंगा
01. जिला मुख्यालय बेतिया मे देश का पहला भोजपुरी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए! ऐतिहासिक हजारीमल धर्मशाला एवं राज इंटर कॉलेज जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 10,000 से अधिक किसानों का 16 जुलाई एवं 17 जुलाई 1917 को बयान दर्ज किया था राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया जाए !03 जिला मुख्यालय बेतिया में राष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना की जाए साथ ही साथ चंपारण सत्याग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्थली ऐतिहासिक मीना बाजार को संरक्षण प्रदान करते हुए विकसित किया जाए !
04 चंद्रावत नदी समेत बिहार के सभी नदियों को संरक्षण प्रदान किया जाए!05 बेतिया जिला मुख्यालय में 10000 बेड का आपदा क्लिनिक स्थापित किया जाए ,साथ ही साथ आपदा क्लिनिक बिहार के सभी जिलों में स्थापित किया जाए!
06 बेतिया पश्चिमी चंपारण बेतिया राज की जमीन पर बसे दुकानों एवं आवासों का सर्वेक्षण के बाद निबंधित करा कर किराया निर्धारित किया जाए!
07 जिला मुख्यालय बेतिया रेलवे स्टेशन को सत्याग्रह भूमि बेतिया रखा जाए ,साथ ही साथ बेतिया, नरकटियागंज, वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन को आध्यात्मिक रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया जाए, साथ ही साथ पश्चिम चंपारण में विशेष ट्रेनें चलाई जाए!
यह भी पढ़े- मुखिया की मनमानी से सात निश्चय योजना पर लगा ग्रहण ,वार्ड सदस्यो के अधिकार की उड रही धजिया
09 बिहार राज्य में न्याय मित्रों एवं ग्राम कचहरी सचिवों समेत सभी अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा स्थाई की जाए ,साथ ही साथ राज्य में पुरानी पेंशन योजना आरंभ की जाए!
10 बिहार के किसानों का कर्ज माफ किया जाए !11 चनपटिया समेत बिहार में बंद पड़े चीनी मिलों को चालू किया जाए ,जिला मुख्यालय बेतिया में ऐम्स की शाखा स्थापित की जाए ,साथ ही साथ बेतिया हवाई अड्डे को विकसित किया जाए!
यह भी पढ़े- बीआरसी गौनाहा में सेवाकालीन शिक्षको का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी 150वीं जन्म शताब्दी पर सरकार द्वारा जनहित में इन सभी प्रस्ताव को पूरा किया जाए ,सरकार द्वारा यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि! किस अवसर पर शंभू शरण शुक्ल शाहनवाज अली नीरज गुप्ता नवीनदो चतुर्वेदी अमित लोहिया इत्यादि लोग रहे |
Posted By:सुमित


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद