मुखिया की मनमानी से सात निश्चय योजना पर लगा ग्रहण ,वार्ड सदस्यो के अधिकार की उड रही धजिया
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
संवाददाता/ दीपक कुमार गुप्ता
बेतिया।सात निश्चय योजना मे पंचायत के मुखिया के मनमानी के कारण योजना जिले के नौतन प्रखंड में धरातल पर धीमी गति से चल रही है ।वार्ड सदस्योके अधिकार की खुलेआम धजिया उठाई जा रही है ।
यह बाते शुक्रवार को डायमंड पब्लिक स्कूल नौतन मे वार्ड सदस्यो के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोरमा प्रसाद ने कही ।अध्यक्षता वार्ड संघ के बाबू लाल प्रसाद ने किया ।सम्मेलन मे प्रस्ताव पारित किया गया कि वार्ड सदस्योके साथ हो रहे भेदभाव और समस्या से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया गया ।
डबरिया पंचायत के वार्ड सदस्य उमेश प्रसाद ने कहा कि सरकार ने वार्ड सदस्यो को मुख्यमंत्री ने जो अधिकार दिया है ।इससे वार्ड सदस्य के अधिकार को मुखिया हनन कर रहे ।गली नाली सहित अन्य योजनाओ की गति धीमी से चल रही है । मुखिया वार्ड विकास समिति के खाते मे राशि भेजी नही जा रही है ।
यह भी पढ़े- दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री केजरीवाल की कार पर हमला
साथ ही मुखिया वार्ड सदस्यो को मुखिया के तरफ से डराने और धमाके का सिलसिला जारी है ।जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियो को मिलकर विकास कार्य को पूरा करने की जरूरत है ।वार्ड सदस्य भी मुखिया का एक अंग है ।
यह भी पढ़े- बीआरसी गौनाहा में सेवाकालीन शिक्षको का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए ।अगर मुखिया के तरफ से वार्ड सदस्य कोधमकी दी जाती है तो सभी को एकजुट होकर मुंहतोड जबाव देने की जरूरत है ।मौके पर डाक्टर हृदयनारायण प्रसाद ।शिवनारायण प्रसाद ।रामरतन चौधरी ।रमेश चौधरी ।सुनैना देवी । मैनुद्दीन मंसूरी ।विक्की कुमार आशिक अंसारी ।नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे ।
Posted By:कविता चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद