नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज के दिन , 80 वर्ष पूर्व बिहार के बेतिया आये थे
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार बेतिया
रिपोर्टर दीपक कुमार गुप्ता
आज दिनांक 06 फरवरी 2019 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय के सभागार सत्याग्रह भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी ,भारत रत्न, सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान की 129 वी जन्मदिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की बेतिया आगमन की 80 वर्ष पूरा होने पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया! इसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया !इस अवसर पर पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया!
मुजफ्फरपुर, मेहसी, मोतिहारी पहुंचकर मिस कोर्ट मोहल्ले स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी देवीलाल साह के मकान में स्वतंत्रता सेनानियों को संबोधित किया था !शाम होने से पहले मोतिहारी से बेतिया के लिए निकल पड़े! शाम में अपने पुराने बचपन के मित्र अरविंद मुखर्जी घर पहुंचे और रात भर विश्राम किया! सुबह 7 फरवरी 1940 को विपिन मिडिल स्कूल पहुंचे एवं स्कूल का निरीक्षण किया! इसके उपरांत मीना बाजार चौक, सोवा बाबू चौक में जनसभाओं को संबोधित किया था!
यह भी पढ़े -बिहार मंत्रीमंडल का बड़ा फैसला :14 कार्य के लिए 410.25 करोड़ रुपये स्वीकृत ,जाने कौन -कौन से कार्य है
आज का दिन बेतिया पश्चिमी चंपारण की जनता के लिए अति महत्वपूर्ण दिन है इस अवसर पर स्वर्गीय अरविंद मुखर्जी के नाती संजय मुखर्जी ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी इतिहास को जानना चाहिए! इस अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के फाउंडेशन के शंभू शरण शुक्ल नीरज गुप्ता ,शाहनवाज अली, अमित लोहिया ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि विपिन मध्य विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित किया जाए साथ ही साथ जिले में उनके नाम पर राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना की जाए जिससे नई पीढ़ी अपने इतिहास को जान सके इस अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन की टीम ने स्वर्गीय अरविंद मुखर्जी एवं विपिन मध्य विद्यालय का दौरा किया! इस अवसर पर मुकेश कुमार ,अवधेश मिश्रा एवं शिक्षक संजीव कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
Posted By-विनय झा

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद