Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को बंगाल में नहीं मिली सभा की अनुमति, कहा-बंगाल में बलजोड़ी चल रही है। सरकार नहीं, गुंडा गर्दी हो रही है


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »झारखण्ड जमशेदपुर 

    जमशेदपुर:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बुधवार को पश्चिम बंगाल में सभा की अनुमति नहीं मिली। बांकुड़ा जिले में उनकी प्रस्तावित सभा थी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि ममता बनर्जी की नीतियां दमनकारी हैं। 

    कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद रास्‍ते से लौटे अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के डिमना लेक पर मीडिया से बातचीत में कहा कि बाकुड़ा के विष्‍णुपुर के शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और फिर आमसभा का कार्यक्रम था। वे वहां के लिए निकले। रास्‍ते में ही बंगाल से कार्यकर्ताओं ने दूरभाष पर सूचना दी कि बंगाल सरकार किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दे रही है। ऐसे में कार्यक्रम नहीं हो सकता। इस सूचना के बाद वे बंगाल की सीमा से सटे पूर्वी सिंहभूम के काटिन से वापस हो गए।
    मुंडा ने कहा कि जनसभा के लिए अनुमति नहीं देना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। पश्चिम बंगाल में अघोषित आपातकाल चल रहा है और हर घड़ी लोकतंत्र की हत्‍या हो रही है। उन्‍होंने कहा कि बंगाल में सरकार के संरक्षण में खतरनाक गतिविधियां चल रही हैं। संबंधित जांच एजेंट को इस पर नजर रखनी चाहिए।


    ममता जी ये कैसा लोकतंत्र?आज मेरी सभा tarikबंगाल के विष्णुपुर(बांकुड़ा)में होनेवाली थी,लेकिन,अनुमति नहीं दी गयी।आदिवासी बहुल इस इलाके में मैं फिर आऊंगा।



    पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के सारे हथकंडे जनता देख रही है और समय पर इसका मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक पार्टियां जनता से बात नहीं कर पाए यह सीधे लोकतंत्र की हत्‍या है। बंगाल में बलजोड़ी चल रही है। सरकार नहीं, गुंडा गर्दी हो रही है। वे इसकी बारीक रिपोर्ट केंद्र सरकार को देंगे।
    उन्‍होंने कहा कि जो स्थिति है, उसमें बंगाल में राष्‍ट्रपति शासन ही समय का तकाजा है। लोकतंत्र में विश्‍वास रखने वाले सभी दलों को एकजुट होकर इसकी मांग करनी चाहिए।

    मंत्री सीपी सिंह ने ममता पर साधा निशाना
    मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी विक्षिप्त हो गई हैं। वे रांची आएं सरकार उनके लिए कांके में पर्याप्त व्यवस्था करेगी। मंत्री सीपी सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पश्चिम बंगाल में में ममता बनर्जी द्वारा सभा करने की अनुमति नहीं देने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

    गौरतलब है कि मंगलवार को मुर्शिदाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को सभा की अनुमति देने से प्रशासन ने इनकार कर दिया था। इसके पहले प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को तीन फरवरी को पुरुलिया और बांकुड़ा में उतरने की अनुमति नहीं दी थी। तब उन्होंने फोन पर सभा को संबोधित किया था।


    Posted By-तारिक अजीज 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728