बरसों बाद पुन:जगमगा उठा बेतिया तीन लालटेन
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बिहार बेतिया :बरसों बाद पुन:जला तीन लालटेन बेतिया। स्थानीय तीन लालटेन चौक स्थित तीन लालटेन को पुनः जलाया गया है।ज्ञात हो कि इसी ऐतिहासिक तीन लालटेन बत्ती के नाम पर तीन लालटेन चौक नाम पड़ा।
यह भी पढ़े :बेतिया :ट्रेक्टर से कुचलकर छः वर्षीय बच्चे की मौत ।
यह लालटेन हमारे देश के तिरंगे झंडे से प्रेरणा लेकर स्थापित किया गया था |जैसे हमारे झंडे में तिन रंग है |वैसे ही इस लालटेन का भी तिन रंग है | पहला लाल दूसरा सफ़ेद और तीसरा हरा जो हर एक रंग हमे कुछ ना कुछ संदेश दे रहा है |
यह भी पढ़े :वैशाली :वैशाली जिले के कर्ताहाँ थाना पुलिस को अपराधी की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौपी गयी है
कुछ दिनों पूर्व तक लगता था कि इसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। किंतु नगर परिषद के सभापति गरिमा देवी सिकारिया एवं उपसभापति मोहम्मद कयूम अंसारी के प्रयास से इसे पुनर्जीवित किया गया तथा यह आज जगमग कर रहा है। इस कार्य हेतु नगर वासी इनकी भूरी- भूरी प्रशंसा कर रहे हैं तथा कह रहे हैं कि इस ऐतिहासिक लालटेन को जलाकर नगर परिषद ने एक बेहतरीन काम किया है।
Posted By:रवि कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद