Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बड़ी खबर :दिल्ली करोलबाग के एक होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत, 25 को बचाया गया, राहत-बचाव कार्य जारी

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली 

    नई  दिल्ली:  दिल्ली के करोलबाग इलाके में मंगलवार तड़के होटल अर्पित पैलेस में भीषण आग लग गई। अब तक 9 लोगों की मौत की खबर आ रही है और बड़ी संख्या में लोग होटल के भीतर फंसे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी कर रहे हैं। जान गंवाने वालों में सात पुरुष, एक महिला व एक बच्चा शामिल है। अभी राहत-बचाव कार्य में जुट गई हैं. हालांकि, मृतकों की संख्या में अब भी इजाफा होने की आशंका है |

    यह भी पढ़े :अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को बड़ा हमला, नरेंद्र मोदी झूठ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई, वहीं 25 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।
     


    यह भी पढ़े :Priyanka Gandhi Road Show LIVE: प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो कर रहे हैं।

    मंगलवार सुबह करीब 5 बजे लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। राहत व बचाव का कार्य तेज गति से जारी है। बताया जा रहा है कि अाग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। होटल मेट्रो की पिलर नंबर 90 के पास है।
    फायर ब्रिगेड की 27 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मौके पर अफरातफरी का माहौल है। होटल के अंदर अब भी कई लोगों के फंसे होने की खबर है। फायर ब्रिगेड उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है।

    यह भी पढ़े :नागमणि ने प्रेस वार्ता कर उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले: लाठीचार्ज में घायल नहीं हुए थे कुशवाहा


    बचने के लिए चौथी मंंजिल से सड़क पर कूदे, दो की मौत
    बताया जा रहा है कि होटल में भीषण आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग का दायरा बढ़ता देखकर तीन लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, इनमें दो की मौत हो गई तो वहीं तीसरा शख्स घायल हो गया है। आग में झुलसे लोगों को नजदीक के लेडी हार्डिंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
    Posted By:विवेक श्रीवास्तव 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728