Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि सभा

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार बेतिया
     सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता 

    बेतिया :आज दिनांक 21 फरवरी 2019 को  सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी सह कर्नाटक के  कित्तूर की रानी चेन्नम्मा की190वी शहादत दिवस  एवं लाहौर घोषणा पत्र की 20वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई! इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया! 

    यह भी पढ़े :लोकसभा चुनाव में गठबंधन: महाराष्ट्र और तमिलनाडु मेंचुनावी रणनीति तैयार
    जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया !इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज ने कहा कि आज ही के दिन 21 फरवरी 1829इ0 को महान स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुई! उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता !उनकी प्रेरणा और संबल ने राष्ट्रीय आंदोलन को एक नई दिशा प्रदान की! इस अवसर पर श्री एजाज अहमद ने कहा कि आज ही के दिन 21 फरवरी 1999 इ0 को दक्षिण एशिया में शांति स्थापित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई  ने भगवान राम के पुत्र लव द्वारा स्थापित प्राचीन ऐतिहासिक शहर में घोषणा पत्र हस्ताक्षर किए !
    यह भी पढ़े :पुनौरा धाम में 22 फरवरी से 3 मार्च तक विश्व कल्याण अर्थ 10 दिवसीय श्री सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन

    इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण शुक्ल, नवीदूं चतुर्वेदी ,शाहनवाज अली, नीरज गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के लाहौर घोषणा पत्र द्वारा ही दक्षिण एशिया में शांति स्थापित किया जा सकता है  !पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के लाहौर घोषणा पत्र, द्विपक्षीय वार्ता  एवं पंचशील के सिद्धांतों द्वारा द्क्षिण एशिया में सुख ,शांति ,समृद्धि और विकास लाया जा सकता है!

    Posted By:कुनाल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728