Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार  बेतिया   सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता

    बेतिया :लौरिया  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लौरिया द्वारा भगत सिंह चौक( प्रभु चौक) पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया। 


    जिसका नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य सुजीत मिश्रा एवं नगर संयोजक सौरभ शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया है। छात्रों का नेतृत्व करते हुए नगर संयोजक सौरव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा पीठ पीछे से वार कर अपनी कायरता को दर्शाता है । 

    यह भी पढ़े :/आतंकी हमले से आहत हमारे जवानों के शहीद होने से देश को अपुरणीय क्षति हुई है

    हाल में ही पुलवामा सैनिकों पर हमला इसका जीता जागता उदाहरण है। वहीं प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य सुजीत मिश्र ने बताया कि मृत सैनिकों व घायलों के प्रति विद्यार्थी परिषद संवेदना व्यक्त करती है साथ ही केंद्र सरकार से मृत परिवारों को उचित मुआवजा की मांग करती है। 

    यह भी पढ़े :पटना :कश्मीर के पुलवामा में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति हेतु कैंडल मार्च निकाला गया

    और पाकिस्तान को करारा जवाब देने लिए दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करती है। वहीं सहसंयोजक प्रभात कुमार एवं कोषाध्यक्ष विकास जयसवाल ने इस घटना की घोर निंदा की और अपनी संवेदना पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त किया। 

    यह भी पढ़े PhulwamaTerrorAttack:में बिहार के दो लाल शहीद हुआ ,देश पूछ रहा है कब लेंगे बदला


    मौके पर विद्यार्थी परिषद के विकास अभी गुप्ता नवल किशोर सिंह अंबुज ठाकुर संजय यादव अनिकेत ठाकुर दिलशाद खान सहित कई कार्यकर्ता एवं लौरिया के आम छात्र छात्राए उपस्थित थे ।

    Posted By:अमित कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728