सीतामढ़ी;पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान को कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन पवन साह/रिपोर्टर रौशन कुमार साह
पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि VETERAN INDIA SITAMARHI (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन सीतामढ़ी) द्वारा ज्ञानलोक प्रिपरेटरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान को कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
जिला संयोजक, पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने कहा कि सैनिक एवं सुरक्षाबलों के जवानों की धैर्य की परीक्षा ना लें अगर वो अपना धैर्य खो बैठेंगे तो पता नहीं क्या हो जाएगा और उनके कहर से बचना मुश्किल हो जाएगा। हमारे सैनिक साथी एवं सुरक्षा बलों पर पीठ पीछे हमला करना कायरतापूर्ण है,
यह भी पढ़े :PhulwamaTerrorAttack:में बिहार के दो लाल शहीद हुआ ,देश पूछ रहा है कब लेंगे बदला
अगर उनमें इतना ही मादा है तो सामने से आकर वार करें और अपनी मर्दानगी साबित करें पीठ पीछे हमला करना बुजदिलों का काम होता है, पाकिस्तान सरकार अपनी हरकतों से बाज आए हम लोग अगर अपना आपा खो बैठे तो विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया
साथ ही निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द ही सीतामढ़ी जिला में स्थानीय युवा, समाजसेवी, जिला प्रशासन एवं समस्त जिलावासीयों के सहयोग से सुरक्षा बलों के समर्थन में एक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा आम जनता एवं सैनिक साथियों से इसमें सहयोग की अपील की गई।
यह भी पढ़े :आतंकी हमले से आहत हमारे जवानों के शहीद होने से देश को अपुरणीय क्षति हुई है
मौके पर संरक्षक डॉ प्रतिमा आनंद, रामबालक चौबे, रामेश्वर पुरवे, सुरेश कुमार, नरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राय, रामबाबू महतो, रामजन्म चौधरी, सत्नारायण साह समेत विधालय के बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित थे।
Posted by :अंजलि
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद