शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
गौनाहा, : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर 14 फरवरी को हुए हमले में 44 जवानों के शहीद होने पर गौनाहा, मनी टोला, परसा कि युवकों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। सैकड़ों की संख्या में कैंडल मार्च में शामिल युवकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया।
यह भी पढ़े :आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
कैंडल मार्च प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल के मैदान से शुरू हुआ व थाना, बाजार, स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, अस्पताल, अम्बेडकर पार्क होते हुऐ पुनः मुख्यालय स्थित खेल के मैदान में पहुंच कर शोक सभा में तब्दील हो गया।
यह भी पढ़े :पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में पश्चिमी चंपारण के पत्रकारों की ओर से शनिवार की शाम कैंडिल मार्च निकाली गई
कैंडील मार्च में सीनियर कैप्टन अमित कुमार, सर्वेश कुमार, गुड्डू कुमार, मनीष कुमार, अंकित कुमार, विनोद कुमार, विश्वजीत कुमार, कौशल कुमार, चंदन शर्मा, राजा कुमार, साबिर राजा सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इधर प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में शनिवार को प्रखंड व अंचल कर्मी, आरटीपीएस कर्मी, शिक्षक व जनप्रतिनिधियों द्वारा मौन धारण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किए गये तथा 2 मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह भी पढ़े :ब्रेकिंग न्यूज बिजली की करंट से युवती की मौत ।
श्रद्धांजली सभा में सर्वेश कुमार, अरुण शुक्ला, राजेश यादव, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, भुनेश्वर यादव, प्रेम शंकर तिवारी, नोमान खां, अनावारूल हक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Posted By:अंजलि
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद