Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    शिक्षा का एक मिशाल है कुरान घर एकेडमी-पूर्व सांसद



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार  बेतिया    
    सवांददाता दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

    बेतिया।शिक्षा के सहारे ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता,शिक्षा नही तो कुछ नही.यह बातें पूर्व सांसद सह पश्चिमी चंपारण जिला के जद(यू)जिलाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद कुशवाहा ने कही।वे नगर के छावनी के स्तिथ कुरान घर एकेडमी में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

    यह भी पढ़े :
    दहेज के लालची सुसुराल वाले के वजह से  महिला ने फांसी लगाई

    दहेज के लालची सुसुराल वाले के वजह से महिला ने फांसी लगाई


    इस दौरान उन्होंने कहा कि कुरान घर एकेडमी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किये जा रहे है वो एक मिशाल है।मौके पर उपस्तिथ कुरान घर एकेडमी के निदेशक रिजवान रेयाजी कहा कि चम्पारण की धरती पर प्रतिभाओं की कमी नही है.बस जरूरत है अपनी अपनी सलाहियत और काबिलियत की बुनियाद पर बिहार और अपने देश का नाम रौशन करें।रेयाजी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा आज बिहार के विकास की चर्चा अन्य राज्यों में भी  हो रही है |

    यह भी पढ़े :
    ब्रेकिंग न्यूज बिजली की करंट से युवती की मौत ।

    ब्रेकिंग न्यूज बिजली की करंट से युवती की मौत ।


    चाहे वो शिक्षा के क्षेत्र हो चाहे अन्य क्षेत्र सबमें उन्होंने विकास की गंगा बहाई है.हमलोगों को मुख्यमंत्री का और साथ देना चाहिए ताकि बिहार की जनता को ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ा सकें।जद(यु)के वरीय कार्यकर्ता मदन पटेल ने कहा कि रिजवान रेयाजी द्वारा कुरान घर एकेडमी की स्थापना कर गरीब बच्चों का भविष्य तो संवार  ही रहे है साथ ही रेयाजी ने बेतिया में जो कैंसर तथा हार्ट हॉस्पिटल की जो बुनियाद रखी है |


    वो चम्पारणवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है.रेयाजी द्वारा स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में उठाया गया यह कदम सराहनीय है।मौके पर कुरान घर एकेडमी के प्राचार्य नौशाद आलम,तकवा टेक्निकल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जावेद आलम,शिवजी कुशवाहा,सुनील कुमार,जलालुद्दीन फैजी,निजामुद्दीन कासमी,फैयाज अहमद, आदि उपस्तिथ थे।

    Posted By:कृष्णा जयसवाल

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728