Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार अॉल्टो कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार गया 

    गया,  जिले के आमस थाना क्षेत्र में नवगढ़ गांव के समीप अॉल्टो कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार के अहले सुबह की है, जहां जीटी रोड पर हुए इस दर्दनाक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    यह भी पढ़े :Pulwama Terror Attack Live Updates:पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने आज संसद की लाइब्रेरी में सर्वदलीय बैठक बुलाई

    बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ, जब ओबरा थाना के लवंदना गांव के एक ही परिवार के लोग शादी समारोह से बोकारो लौट रहे थे। तभी नवगढ़ गांव के समीप रोड किनारे खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    यह भी पढ़े :एन एच 77 पर बाइक दुर्घटना में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

    मृतकों की पहचान सच्चिदानंद सिंह एवं उनकी पत्नी चंचल सिंह के रूप में की गई है। वहीं उनके साथ एक और पुरुष और महिला के साथ एक बच्चा भी कार में सवार थे, सभी पांच लोगों के शव घटनास्थल पर ही सड़क के किनारे छितरा गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और घटनास्थल से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Posted बी:अमिताभ मिश्रा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728