Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Pulwama Terror Attack Live Updates:पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने आज संसद की लाइब्रेरी में सर्वदलीय बैठक बुलाई

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »नई दिल्ली  

    Pulwama Terror Attack Live Updates:पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने आज संसद की लाइब्रेरी में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। आतंकी हमले पर सीआरपीएफ से मिली जानकारी गृह मंत्री को बताई गई। इस बैठक में गृह सचिव राजीव गौबा, आईबी के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

    इससे पहले राजनाथ सिंह कश्‍मीर गए और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों की शहादत को पूरे भारत ने सैल्यूट किया है। मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि भारत सरकार शहीद जवानों के साथ खड़ी है। सभी राज्य सरकारों से हमने कहा है कि जितनी ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकें वह करें। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों का हौसला पूरी तरह से बुलंद है और आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई में हम कामयाब जरूर होंगे।
    पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को दिल्ली बुलाया गया
    जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित अपने उच्चायुक्त को बुलाया है। पुलवामा में अटैक के मद्देनजर भारत हाई कमिश्नर अजय बिसारिया को दिल्ली बुलाया है। यही नहीं पुलवामा हमले के गुनहगारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट चेतावनी के बाद विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर गहरा विरोध दर्ज कराया है। 
    Pulwama Terror Attack LIVE: -  
    Sat, 16 Feb 2019 11:55 AM IS

    सुरक्षाबलों को खूली छूट दी गई है : पीएम मोदी

    सैनिकों में और विशेषकर CRPF में जो गुस्सा है, वो भी देश समझ रहा है। इसलिए सुरक्षाबलों
    को खूली छूट दी गई है : पीएम मोदी
    Sat, 16 Feb 2019 11:54 AM IST

    मैं जानता हूं कि हम सभी किस गहरी वेदना से गुजर रहे हैं: पीएम मोदी

    मैं जानता हूं कि हम सभी किस गहरी वेदना से गुजर रहे हैं। पुलवामा में जो हुआ,
    उसको लेकर आपके आक्रोश को मैं समझ रहा हूं। जिन परिवारों ने
    अपने लाल को खोया है, उनकी पीड़ा मैं अनुभव कर सकता हूं : पीएम मोदी
    Sat, 16 Feb 2019 11:53 AM IST

    पीएम मोदी कहा- धैर्य रखिए, जवानों पर भरोसा रखिए

    पीएम मोदी कहा- धैर्य रखिए, जवानों पर भरोसा रखिए
    Sat, 16 Feb 2019 11:48 AM IST

    यूपी के चंदौली में शहीद अवधेश कुमार यादव के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

    यूपी के चंदौली में शहीद अवधेश कुमार यादव के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब।
     प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की जुटी भीड़ भारत।
    माता की जय और शहीद अवधेश अमर रहे की गूंज।
    Sat, 16 Feb 2019 11:47 AM ISTPulwama attack (Photo: Hindustan)

    कानपुर देहात के शहीद श्याम बाबू का पार्थिव शरीर 

    उनके पैतृक गांव पहुंचा

    कानपुर देहात के शहीद श्याम बाबू का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।
     केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शहीद की पत्नी को ढांढस बंधात
    Sat, 16 Feb 2019 11:06 AM IST

    बिहार के दोनों शहीदों के परिवार को 11-11 लाख के
    अलावा राज्य सरकार 25-25 लाख देगी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर की घोषणा कि
     बिहार के दोनों शहीदों के परिवार को 11-11 लाख के
    अलावा राज्य सरकार 25-25 लाख देगी, दोंनो के
    परिवार की हर जरूरत को भी पूरा करेगी राज्य सरकार  
    Sat, 16 Feb 2019 10:44 AM ISTPulwama attack(Photo: Hindustan)

    बिहार के नेशनल हाईवे किया जाम

    बिहार में आतंकी हमले के विरोध में औरंगाबाद जिले में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है।
    अंबा में सड़क जाम कर किया हंगामा।
     जिला मुख्यालय में मंजुराही मोड़ के समीप नेशनल हाईवे को किया जाम।
    सैकड़ों की संख्या में लोग उतरे सड़क पर, पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की मांग
    और नवीनगर बाजार बंद। दुकानदारों ने खुद से बंद की दुकानें।
    Sat, 16 Feb 2019 10:39 AM ISTPulwama attack(Photo: Hindustan)

    शहीद प्रदीप कुमार कुमार को अंतिम विदाई दी गई

    "जब तक सूरज चांद रहेगा प्रदीप तेरा नाम रहेगा" भारत माता की जय की गूंज के बीच जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवान मां भारती के वीर सपूत प्रदीप कुमार जी को जनपद शामली के उनके पैतृक गांव बनत में सम्पूर्ण राजकीय सम्मान के अंतिम विदाई दी गई।
    Sat, 16 Feb 2019 10:33 AM IST  Pulwama terror attack (Photo: Hindustan)

    शहीद का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

    उत्तर प्रदेश के शामली में रेलपार मोहल्ला में कैराना रोड पर शहीद अमित के परिजनों ने
    शमशान घाट में शव का दाह संस्कार करने से इनकार किया।
    शव को कैराना रोड पर रखकर धरना दिया। दाह संस्कार के लिए अलग से भूमि दिलाने की मांग,
    जिससे भूमि पर स्मारक बनाया जा सके।
    Sat, 16 Feb 2019 10:06 AM IST

    आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ है: 

    अमेरिकी विदेश मंत्री

    जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के निहायत ही हैवानियतपूर्ण हमले के
    खिलाफ भारत को लगातार वैश्विक समर्थन मिल रहा है
    और इसी क्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है
    कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ है।
    Sat, 16 Feb 2019 09:24 AM IST

    शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही फूट पड़ा आंसुओं का सैलाब

    आतंकी हमले में शहीद हुए जवान अजीत कुमार आजाद का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह जैसे ही उसके पैतृक आवास लोक नगर में पहुंचा तो आंसुओं का सैलाब फुट पड़ा। अंतिम दर्शन को पहुंचे हजारों लोगों ने आजाद अमर रहे नारे को बुलंद किया वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीद का शव अंतिम दर्शन के लिए उनके दरवाजे पर रखा गया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।
    Sat, 16 Feb 2019 09:23 AM IST

    औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम हुआ रद्द

    औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में उच्चस्तरीय पुल के उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले थे जो इसका उद्घाटन करते। शनिवार की सुबह इसकी घोषणा अधिकारियों ने की। डीपीआरओ धर्मवीर सिंह ने डीएम के हवाले से बताया कि पुल का उद्घाटन प्रस्तावित था जिसे रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कारणों की जानकारी उन्हें नहीं है। इधर जदयू के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। बाद में कभी इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दाउदनगर और नासरीगंज के बीच सोन नदी पर बने पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था। यह पुल सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट था और उनकी पहल पर ही जल्द से जल्द इस काम को पूरा किया जा रहा था। पुल में अभी कुछ काम बाकी थे लेकिन उसका उद्घाटन कार्यक्रम तय कर दिया गया था। शनिवार को पुल के उद्घाटन कार्यक्रम के रद्द होने की घोषणा से लोगों में मायूसी छा गई। जदयू नेताओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री आएंगे लेकिन वे नहीं आ सके। जदयू नेताओं ने संभावना जताई कि आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने के बाद होने वाले शोक कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री का दौरा रद्द किया गया है।
    Sat, 16 Feb 2019 09:13 AM IST

    वाराणसी: सीआरपीएफ के शहीद जवान रमेश यादव का पार्थिव शरी उनके गांव पहुंचा

    वाराणसी: सीआरपीएफ के शहीद जवान रमेश यादव का पार्थिव शरी उनके गांव पहुंचा




    View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

    Varanasi: Mortal remains of CRPF jawan Ramesh Yadav have been brought to his native village Tofapur in Varanasi.
    Sat, 16 Feb 2019 09:09 AM IST

    शहीद जवानों को राजनाथ सिंह ने दिया कंधा

    केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद एक शहीद जवान को कंधा दिया। अस्पताल में घायल जवानों से मिलने के बाद उन्होनें कहा कि देश बहादुर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नहीं भूलेगा। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
    Sat, 16 Feb 2019 09:09 AM IST

    सुरक्षा बलों के काफिले गुजरते समय बंद रहेगा यातायात

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जीतेंगे। जम्मू कश्मीर में कुछ तत्वों के तार आईएसआई और आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। पाकिस्तान और आईएसआई से पैसा लेने वाले लोगों को मिली सुरक्षा पर पुनर्विचार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेना और सुरक्षा बलों के काफिले की यात्रा के दौरान आम यातायात को प्रतिबंधित किया जाएगा।
    Sat, 16 Feb 2019 09:08 AM IST

    कांग्रेस ने किया पूरा समर्थन

    मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पुलवामा हमले पर केंद्र सरकार का पूर्म समर्थन किया। कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा- “हम अलग-अलग नहीं है।”
    Sat, 16 Feb 2019 09:08 AM IST

    सर्वदलीय बैठक बुलाई

    सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर शुक्रवार की सुबह पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में लिया गया। सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक के बाद केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा- “गृह मंत्री के कश्मीर से वापस आने के बाद जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।”
    Sat, 16 Feb 2019 09:07 AM IST

    आत्मघाती हमले में 44 जवान शहीद हुए

    शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेने गए थे। गुरूवार को हुए सुरक्षाबलों पर हुए आत्मघाती हमले में 44 जवान शहीद हो गए।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728