मधुबनी:झिटकी में ट्रैक्टर की ठोकर सेछह वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने काटा बवाल
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार मधुबनी
मधुबनी। हरलाखी प्रखंड के झिटकी गांव में ट्रैक्टर की ठोकर से एक छह साल की बच्ची की मौत घटना स्थल पर हो गई घटना के बाद ग्रामीणों का बवाल मच गया। जब । मृतक बच्ची की पहचान गांव के ही गणेश राय की छह वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में की गयी है ।
घटना मंगलवार दोपहर की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने झिटकी-बलाराही पथ को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के परिजन व ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। घटना की सूचना पाकर अस्थानीय पुलिस पहुंची पर खिरहर थाने आये पुलिस पर ग्रामीण ने भी पत्थर बाजीका पुलिस को भगा दिया। हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद परिजन वार्ता के लिए तैयार हुए।
घटना की सूचना मिलते ही खिरहर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा के नेतृत्व में जवानों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने में लगे हुए थे। हरलाखी बीडीओ सह सीओ शशिभूषण प्रसाद ¨सह, प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार पांडेय उर्फ बाला जी, राजेश सहनी सहित अन्य ग्रामीण मामले को सुलझाने में लगे रहे।
मृतक बच्ची चाचा भोला राय ने बताया कि मां के साथ बच्ची गांव में ही धान कुटाने मशीन पर गए थे। वही पर गांव के ही हरि मंडल के मिट्टी लदी ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक्टर बच्ची की सर के ऊपर से गुजर गया। घटना की खबर गांव में फैलते ही चारों तरफ कोहराम मच गया। मृतक के घर मे चीख पुकार मच गई। मृतक के मां के रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा छाया है।
Posted By:राहुल कुमार

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद