मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , बिहार का अब तक का सबसे बरी बैंक लूट कांड के अपराधी को धर दबोचा ,10 करोड़ का सोना वरामद
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार हाजीपुर
सवांददाता नागमणि
बिहार : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 72 घंटे में धर दबोचा मुथुट फाइनेंस के लुटने वाले अपराधी को बिहार के नये नवेले डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का एक्शन का असर दिखने लगा है|
मुजफ्फरपुर मुथुट फाइनेंस लूट पुलिस को सकते में डाल दिया था और हो भी क्यों नहीं लाख दो लाख की लुट नहीं थी पुरे 10 करोड़ की लुट थी | मुजफ्फरपुर पुलिस लुट वाले ही दिन से एक्शन में आ गयी थी और लगातार तिन जिले में दबिश देने लगी पुलिस की लगातार छापेमारी आखिर रंग लायी और बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में पुलिस ने लूट का सारा सोना बरामद कर लिया है. इसके साथ ही साथ जो नकदी लूटी गई थी वो भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.
यह भी पढ़े :खुश खबरी :पश्चिम चंपारण की धरती पर भी स्ट्रॉबेरी की खेती की जा सकती है
पुलिस सोर्सेज के मुताबिक पुलिस ने घटना के बाद से ही अपराधियों को दबोचने के लिए कमर कस ली थी. जिसके बाद पुलिस की तरफ से लगातार रेड डाली जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने बैक टू बैक तीन जिलों में छापेमारी अभियान चलाया. जिसका असर भी देखने को मिला. पुलिस ने वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में छापेमारी को अंजाम दिया. आखिर में पुलिस को वैशाली में छापेमारी के दौरान बड़ी सफलता हाथ लग गई.
यह भी पढ़े :नागमणि ने प्रेस वार्ता कर उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले: लाठीचार्ज में घायल नहीं हुए थे कुशवाहा
मुजफ्फरपुर मुथूट फाइनेंस कंपनी से लूटा गया सोना और नकदी पुलिस को वैशाली के महुआ थाना के चकदिनी गांव से बरामद हुआ. इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया. ऐसे में बड़ी बात है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ लूट का सारा माल भी पुलिस ने पकड़ लिया. पहले ऐसा बहुत कम ही हुआ है कि जब गिरफ्तारी के साथ लूट का सामान भी पुलिस ने पकड़ा हो.
यह भी पढ़े :गुर्जरों आंदोलन :हिंसक हुआ धौलपुर हाइवे पर कई वाहनों को किया आग के हवाले
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में मुथूट फाइनेंस में बुधवार की सुबह लूट की बड़ी घटना हुई. 5 हथियारबंद अपराधी कंपनी के ऑफिस में घुसे और गार्ड व कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर उन्हें पीटते हुए ऑफिस के किचन में बंद कर दिया. फिर 25 मिनट के अंदर 10 करोड़ रुपये के करीब सोने के गहने व दो लाख नकद लेकर फरार हो गए.
Posted By:अमिताभ मिश्रा


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद