बड़ी खबर :मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने मुथुत फाइनेंस से दिनदहाड़े पांच करोड़ का सोना लुटा
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार मुजफ्फरपुरनागमणि की रिपोर्ट
बिहार :मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में दिनदहाड़े घुसे छह अपराधियों ने बड़ी लूट काे अंजाम दिया है। पिस्टल के बल पर कर्मचारियों को कमरे में बंद कर दिया। मैनेजर काे घायल कर पांच बैग में भरे सोने के जेवरात व दो लाख रुपये लेकर भाग निकले।लूट की इस बड़ी घटना ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जेवरात की कीमत लगभग पांच करोड़ बताई जा रही। एसएसपी मनोज कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार और सदर सहित अन्य थानाें की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मुथूट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में एकाउंट खोलवाने व ऋण लेने की बात कहते हुए दोपहर 12 बजे दो युवक पहुंचे। इसी दौरान कंपनी कार्यालय के बाहर चार अन्य अपराधी गार्ड मनोज कुमार को पीटने लगे। कार्यालय में काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने सीसीटीवी कैमरे से गार्ड की पिटाई का दृश्य देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर चारों अपराधी गार्ड को छोड़ कार्यालय के अंदर घुस आए। मैनेजर विनय कुमार के सिर पर पिस्तौल लगया और लॉकर की चाबी मांगी। उन्होंने इन्कार किया तो पिस्तौल के बट से सर दे मारीऔर मनैजरको घायल कर दिया और लॉकर की चाबी ले ली। अन्य कर्मचारी विरोध में आए तो पिटाई करते हुए कार्यालय के अंदर के कमरे में बंद कर दिया।
यह भी पढ़े-बेतिया :दो मोटर साईकल की आमके सामने की भिड़ंत में एक की मौत एक घायल
अपराधी लॉकर खोल कर लाख रुपये व पांच बैग में भरे सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। एसएसपी मनोज कुमार का कहना है कि भगवानपुर के मुथूट फाइनेंस कंपनी से दो लाख नकद व बड़ी मात्रा में ज्वेलरी की लूट की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है |
Posted By:अंजलि कुमारी


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद