Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    युवा ही बदल सकते है भारत की तकदीर - सी पी ठाकुर



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना 
    सवांददाता राजकुमार की रिपोर्ट

    पटना - भारत सरकार ,युवा कार्यक्रम व खेलमंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र पटना के तत्वावधान में चल रहे पूर्वोत्तर युवा आदान प्रदान कार्यक्रमका  समापन समतोह को संबोधित करते हुये पद्मश्री सीपी ठाकुर सांसद ने युवा आवास पटना में कहा कि युवा ही कर सकता है भारत की विकास ,सभी राजनीतिक दल सिर्फ युवाओं को ठग रही है । 

    यह भी पढ़े :नई पीढ़ी को महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी के जीवन दर्शन को अपने जीवन में शामिल करने की आवश्यकता है


    जातिवाद और सम्प्रदाय वाद देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है । वहीं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि आतंकी बंदूक छोड़कर कलम उठाये आज पूरा विश्व आतंक से जूझ रहा है ,रोजगार के आभाव में हमारे नौजबान गुमराह होकर अराजक तत्वों के चंगुल में फसकर अपना जीवन नष्ट कर रहा है ।

    खाली हाथो में शराब की बोतल और बंदूक आसानी से पहुँच जाता है ।युवाओ को प्रेम ,शांति और भाईचारे का ब्रांड एंबेसडर बनना होगा । नौजबान देश का दौलत है । सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। मौके पर राजयनिदेशक कुमारी ज्योत्स्ना,जिला युवा समन्वयक रविन्द्र मोहन,के के सिंह,रविन्द्र कुमार रवि,शिवजी पांडेय,अशोक कुमार सिंह,अनमोल कुमार ,सुरभि ,सुजाता,सोनी,समानी ने भी अपना विचार प्रकट किया

    Posted By:प्रियंका जयसवाल

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728