Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    प्रधानमंत्री पटना आगमन,गांधी मैदान को सेक्युरिटी चेकिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना 
     ब्यूरो संवाददाता राज कुमार 

    जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के दिनांक 03.03.2019 के संभावित पटना परिभ्रमण की तैयारी को लेकर  कार्यक्रम के आयोजकों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की।  


    * जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी मैदान में टिफिन, बोतल, बैग, चाकू, छुरी, खैनी, तम्बाकू, एवं कोई भी फेकने योग्य वस्तुओं को गांधी मैदान में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों से अनुरोध है कि ऐसी वस्तुओं को आवासन स्थल पर ही रखवाया जाय। गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों पर प्रोपर फ्रिसकिंग डी.एफ.एम.डी. के माध्यम से करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

    * गांधी मैदान के बाहर चारो तरफ न तो किसी गाड़ी का पार्किंग होगा और न ही कोई वेंडर को ठहरने की अनुमति होगी।

    * जिलाधिकारी ने आयोजकों से अनुरोध किया कि पर्याप्त मात्रा में पीने की पानी सुनिश्चित की जाय।

    * पूरे गांधी मैदान को सेक्युरिटी चेकिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

    * जिलाधिकारी ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस, हाॅस्टल एवं सभी ठहराव स्थलों पर गहन चेकिंग का निर्देश दिया गया।

    एक मतपत्र के गणना में लगभग 4 मिनट का समय लगता है

    * जिलाधिकारी ने आयोजकों से अनुरोध किया कि माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मंच बनाने का काम तथा बैरिकेडिंग का काम ससमय पूर्ण कर लिया जाय।

    * जिलाधिकारी ने आयोजकों से अनुरोध किया कि संकल्प रैली के दौरान गांधी मैदान में आवंछित तत्वों या वस्तुओं पर नगर पड़े तो इसकी सूचना तत्क्षण जिला प्रशासन को दें।

    * जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि यातायात के दृष्टिकोण से किये जाने वाले बदलाव का ट्रैफिक प्लान बनाया जाय।

    * जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि 02.03.2019 को पूर्वाह्न  10.00 बजे से 03.03.2019 को कार्यक्रम समाप्ति तक पटना शहर में किसी भी कोने से माल वाहक वाहन प्रवेश नहीं हो।

    * 02.03.2019 के रात्रि 09.00 बजे से 03.03.2019 को दोपहर 02.00 बजे तक महात्मा गाँधी सेतु, जेपी सेतु एवं कोईलवर पुल वन वे रहेगा। पटना शहर के तरफ आने वाले वाहन को ही प्रवेश मिलेगा। 03.03.2019 को 02.00 बजे दिन से पटना शहर से बाहर जाने के लिए जेपी सेतु, महात्मा गांधी सेतु एवं कोईलवर पुल वन-वे रहेगा। जब तक कि संकल्प रैली के उपरान्त स्थिति समान्य न हो जाय।

    LIVE UPDATES: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुलाई अहम बैठक, तीनों सेनाध्यक्ष होंगे शामिल


    * पीपापुल छोटी वाहनों के लिए पटना से जाने एवं आने के लिए खुला रहेगा।

    * जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संकल्प रैली के लिए जीरो माईल से मीठापुर सड़क किनारे दोनों ओर, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय मीठापुर, गंगा के किनारे बांसघाट एवं एलसीटी घाट से सटे हुए इलाका, गायघाट पुल के नीचे बड़ी वाहनों का ठहराव होगा।

    * पटना हाईस्कूल गर्दनीबाग के अंदर, संजय गांधी स्टेडियम, पटना साईंस काॅलेज परिसर, पटना काॅलेज परिसर, मोईनुलहक स्टेडियम, गुलजारबाग स्टेडियम, डीएवी स्कूल राजवंशी नगर, पाटलीपुत्रा को-ओपरेटिव परिसर, बी0आई0टी0 काॅलेज परिसर, मिलर हाई स्कूल, शाखा मैदान राजेन्द्र नगर, रेनवो मैदान गायत्री मंदिर कंकड़बाग के नजदीक, रघुनाथ गर्ल्स हाई स्कूल कंकड़बाग एवं इन्डस्ट्रीयल एरिया पाटलिपुत्रा में फुटपाथ को सटा कर  छोटी वाहन का ठहराव होगा।

    * पास धारक व्यक्तियों के लिए ए0एन0 सिन्हा इंस्टिट्यूट गांधी मैदान के निकट एवं एस0वी0आई गांधी मैदान परिसर में छोटी वाहनों का ठहराव होगा। 

    * जिलाधिकारी ने आयोजकों से अनुरोध किया कि गांधी मैदान में पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं यूरिनल बनाने में सहयोग किया जाय।

    * जिलाधिकारी ने आयोजकों से अनुरोध किया कि संकल्प रैली में दूसरे जिलों से आने वाले छोटी एवं बड़ी वाहनों एवं पास घारकों के वाहनों को वाहन ठहराव स्थलों पर ठहराने की व्यवस्था में सहयोग करें।

    * जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गांधी मैदान क्षेत्र के आस-पास पटाखा लेजाने एवं उपयोग करने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। 

    * बैठक में जिलाधिकारी श्री कुमार रवि के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक, रैली के आयोजकों विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा विधान पार्षद, श्री संजय गांधी विधायक, श्री संजीव कुमार चैरसीया, एनडीए नेता श्री देवेश कुमार, श्री ऋतुराज सिन्हा, श्री संजय गुप्ता सहित नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी0के0 दास, पुलिय अधीक्षक यातायात श्री अजय कुमार पाण्डेय, सभी अपर जिला दंडाधिकारी, सभी ट्रैफिक डी0एस0पी0, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें। 
    Posted By:कविता चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728