Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    शिवहर::नरवारा के ग्राहक सेवा केंद्र में हुई लूट कांड की पुलिस ने किया उदभेदन



    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार शिवहर 
    कैमरामैन-पवन रिपोर्टर  विक्की  कुमार 

    HIGHLIGHT 

    1. लुटे हुए मोबाइल के साथ दो अपराधी  गिरफ्तार
    2. कांड में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद
    3. लुटे के पैसे से कोचिंग का फीस भी भरा गया
    4. तरियानी थाना कांड संख्या 20/19 
    5. 24 घंटे के अंदर कांड का उदभेदन 

    बिहार :शिवहर पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे गए रुपये तथा कांड में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
    पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया है कि   30 जनवरी 2019 को तरियानी थाना अंतर्गत नरवारा बाजार से आईडीएफसी बैंक के माइक्रो एटीएम सीएसपी के संचालक मनीष कुमार पिता अजय चौधरी ग्राम नरवारा जिला शिवहर ग्राहक सेवा केंद्र संचालन करते हुए अपने घर से लगभग 9 बजे ग्राहक सेवा केंद्र में 88910 लेकर गए तथा संचालन करने लगे ।


    ये भी पढ़े :

    इस दौरान ग्राहकों द्वारा 100000 जमा भी किया गया लगभग 1:45 के करीब दो अज्ञात अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर हथियार का भय दिखाकर मनीष कुमार से गले में रखा हुआ लगभग 188000 एक मोबाइल 1 टेबलेट  लूट लिया और ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए थे।



    ये भी पढ़े :

    बड़ी खबर :सीतामढ़ी में खुलेगा आधुमिक सुविधाओ से लैस सरकारी हॉस्पिटल

    इस संबंध में पुलिस को सूचना मिलने पर तरियानी थाना कांड संख्या 20/19 दर्ज कर एक टीम एसडीपीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य परंपरागत एवं तकनीकअनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के अंदर कांड का उदभेदन कर अपराध कर्मियों के ठिकाने पर लगातार छापेमारी  किया गया |

    ये भी पढ़े :

    बिहार बंद सीतामढ़ी मेन रोड जाम से लोगो को हुई परेशानी

    परिणाम स्वरुप घटना में शामिल दो अपराधी कर्मी सिकंदर कुमार पिता महादेव साह ने साकिन विजय छपरा थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर एवं दूसरा अपराधी शत्रुघन सहनी पिता लल्लू सन्नी साकिन बिशनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर कांड में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल आदि के लूटे गए मोबाइल एवं लूट के 4000 के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ये भी पढ़े :

    बड़ी खबर :बिहार के नालंदा में बस दुर्घटना , बस खाई में जा गिरी चार लोगों की मौत

    गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने अपना संलिप्तता स्वीकार करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले अन्य साथियों के बारे में भी बताया है जिस पर साक्ष्य संकलित करते हुए अग्रसर कार्रवाई हेतु छापेमारी की जा रही है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया है कि शिवहर पुलिस टीम के कठोर परिश्रम एवं कर्तव्य निष्ठा का परिचायक है जिसे सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।


    पोस्टेड बाय :राहुल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728