Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बड़ी खबर :सीतामढ़ी में खुलेगा आधुमिक सुविधाओ से लैस सरकारी हॉस्पिटल

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
    कैमरामैन-पवन रिपोर्टर  रौशन कुमार साह 

    सीतामढ़ी.:में 300 बेड के अस्पताल बनने का रास्ता साफ भवन का प्रारूप स्वीकृत अगले कुछ दिनों में तिथि निर्धारित कर होगा शिलान्यास सरकार के निर्देश के आलोक में डीएम डॉ रणजीत कुमार के प्रयास के परिणाम स्वरूप जिला में अब शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त 300 बेड का अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होगा।


    गौरतलब हो कि डीएम इस सबंध में कई बार वरीय पदाधिकारियो के साथ सदर अस्पताल  में स्थान चयन हेतु भ्रमण कर चुके है।सदर अस्पताल के जर्जर एवम पुराने भवनों को तोड़कर एवम कुछ चिन्हित किये गए खाली स्थानो पर बनेगा 300 बेड का अस्पताल,जिसमे आईसीयू, आधुनिकऑपरेशन थियेटर,सिविल सर्जन कार्यालय आदि होंगे।

    ये भी पढ़े :

    बिहार बंद सीतामढ़ी मेन रोड जाम से लोगो को हुई परेशानी


    सुरक्षा की सभी व्यवस्था की जाएगी।डीएम स्वयं लगातार संबंधित विभाग से संपर्क बनाए हुए है। इस अस्पताल के बन जाने से सीतामढ़ी के साथ साथ आस पास के जिलों के लोगो को भी स्वास्थ्य सुविधाओं फायदा मिलेगा।डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि मधुवन में जीएनएम एवम एएनएम आवासीय विद्यालय खोलने हेतु भी स्वीकृति मिल गई है।इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

    ये भी पढ़े :

    बड़ी खबर :बिहार के नालंदा में बस दुर्घटना , बस खाई में जा गिरी चार लोगों की मौत

    उन्होंने बताया कि जिले में कई हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर खोले गए है।आयुष्मान भारत योजना के तहत अब सदर अस्पताल,पीएचसी के अलावा सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर भी गोल्डन कार्ड हेतू आवेदन  भरा जा सकता है।

    Posted by:सुजीत कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728