Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    शिवहर पुलिस को मिली लूट कांड में बड़ी सफलता,पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे गए बाइक के साथ कांड का उद्भभेदन एक गिरफ्तार



    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क » बिहार पटना  
    संवाददाता विक्की कुमार 


    शिवहर पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूट कांड का उद्भभेदन करते हुए लूटी गई बाइक के साथ एक लाइनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


    पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि शिवहर थाना अंतर्गत आदित्या पेट्रोलियम शेख बसैहिया पिपराढी के मैनेजर पंकज कुमार पिता विश्वनाथ राजेश आकिब छोराही थाना गोरौल जिला हाजीपुर अपने मोटरसाइकिल से बैंक ऑफ इंडिया शिवहर में पंप का रुपैया जमा करने जा रहे थे।

    जिसका ससौला गैस एजेंसी के पास ब्लू रंग अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराध कर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर नगद 65000 एवं मोटरसाइकिल लूट लिया था और भय दिखाने के लिए हवाई फायरिंग भी किया था इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई बाइक को रेजमा और सरसौला के बीच से बरामद कर लिया था।

    यह भी पढ़े -मुजफ्फरपुर:अंतरराष्ट्रीय कानू संघ ने प्रसाद हॉस्पिटल के खिलाफ बाइक जुलूस निकाली

    पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार एवं शिवहर थानाध्यक्ष ईसपेकटर अशौक कुमार राय ,ईंस्पेक्टर सह थाना एवं तकनीकी शाखा के प्रभारी मनीष कुमार को इस लूट कांड का पर्दाफाश करने तथा गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया था।

    तथा पूरे शिवहर जिला को नाकाबंदी कर चेकिंग, पेट्रोलिंग के कारण अपराध कर्मी लूटा गया मोटरसाइकिल रेजमा और सरसौला के बीच छोड़कर भाग गया।

    अनुसंधान के क्रम में पेट्रोल पंप के बगल में सर्विसिंग सेंटर चलाने वाला शफाउल्लाह पिता स्वर्गीय सत्तार ग्राम बसहिया कि संल्पिता सामने आई,

    गिरफ्तार शमा उल्लाह के द्वारा घटना कार्य करवाने में लाइनर का काम किया गया था इस प्रकार 2 घंटे के अंदर कांड का उद्भभेदन कर घटना में शामिल अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया है।।

    यह भी पढ़े -आज CM नितीश कुमार :शहीद जगदेव प्रसाद की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण करेंगे

    पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले अन्य साथियों के बारे में बताया है, संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है लूट कांड का त्वरित एवं गिरफ्तारी कराना पुलिस को बड़ी उपलब्धि है तथा शिवहर पुलिस टीम के कठोर परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है।


    Posted By:अंजलि 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728