बिहार: औरंगाबाद भाजपा नेताऔर बेगुसराय में पंचायत सचिव को गोली मारकर हत्या
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार पटना संवाददाता राज कुमार पटना
पटना:बिहार में लगता है कोई सुरक्षित नहीं है | अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जिया उड़ा रहे है | और बेख़ौफ़ अपराधो को अंजाम देने में लगे है बिहार में गोली मारना तो मानो किसी को पत्थर मारने जैसा एक आम बात हो गयी है |
भाजपा नेता और पंचायत सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी। औरंगाबाद में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं बाइक सवार अपराधियों ने बेगूसराय में गोली मारकर पंचायत सचिव की हत्या कर दी।
यह भी पढ़े -मुजफ्फरपुर:अंतरराष्ट्रीय कानू संघ ने प्रसाद हॉस्पिटल के खिलाफ बाइक जुलूस निकाली
पहली घटना औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा मोड़ के पास घटी है जहां शुक्रवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता मदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वे वर्तमान में जन वितरण प्रणाली के विक्रेता भी थे। मदन यादव हसपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक मदन यादव प्रत्येक दिन की भांति शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकले थे और जैसे ही वे जलपुरा मोड़ पर पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें बिल्कुल पास से दो गोलियां दाग दीं। पहली गोली उनके पेट में लगी जबकि दूसरी गोली उनके कनपटी में लगी। गोली लगते ही मदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े -शिवहर पुलिस को मिली लूट कांड में बड़ी सफलता,पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे गए बाइक के साथ कांड का उद्भभेदन एक गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, सूचना मिलते ही हसपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। बता दें कि मदन यादव पिछले तीन टर्म तक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे थे ,लेकिन पिछले विधानसभा के चुनाव में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़े -आज CM नितीश कुमार :शहीद जगदेव प्रसाद की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण करेंगे
दूसरी घटना बेगूसराय की है जहां अपराधियों ने गोली मारकर पंचायत सचिव की हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा के रहने वाले थे मृतक सत्येंद्र नाथ चौधरी। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास चौक की घटना।
Posted By:प्रियंका जयसवाल


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद