पुनौरा धाम में 22 फरवरी से 3 मार्च तक विश्व कल्याण अर्थ 10 दिवसीय श्री सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »सीतामढ़ी बिहार
कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर राम कुमार
जगत जननी मां जानकी की प्रकाट्यस्थली पुनौरा धाम में 22 फरवरी से 3 मार्च तक विश्व कल्याण अर्थ 10 दिवसीय श्री सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन शुरू होगा. श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ महंत कौशल किशोर दास के नेतृत्व में किया जाएगा.
यह भी पढ़े :नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में जमकर हंगामा कियाबुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुनौरा मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने बताया कि इस यहां महायज्ञ में संगीत में श्री सीताराम नाम जप के अलावा किशोरी कृपा कुंज, अयोध्या के स्वामी श्री राम जी दास जी महाराज द्वारा श्री राम कथा महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा. यह कथा रोजाना 10 दिनों तक अपराहन 3:00 बजे से 6:00 बजे तक चलेगा. पुनौरा मंदिर परिसर में 11 हवन कुंड बनाए गए हैं. हवन कुंडों में आचार्यों द्वारा पूजन हवन, श्री राम लीला व श्री सीता प्रकट की दिव्य झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी. झांकी को दिखाने के लिए मूर्ति कारों द्वारा मूर्तियां बनाई गई है.
यह भी पढ़े :भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद बोले- पिताजी और मेरे लिए लूटे जाते थे बूथ
यज्ञ के दौरान मूर्तियों के माध्यम से सीता माता से संबंधित विभिन्न घटनाओं को श्री राम लीला के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. रामलीला शाम 8:30 बजे से होगी. इस महायज्ञ के साथ ही जान की जन्म कुंड महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा. यज्ञ पूर्व गुरुवार को विशाल कलश शोभा यात्रा निकाला जाएगा.
यह भी पढ़े :तेज रफ्तार हाइवा ने ली ढाई साल के बच्चे की जान
इस महायज्ञ की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है. इस महायज्ञ में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. प्रेस वार्ता के दौरान आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के अलावा अयोध्या, बनारस, प्रयागराज समेत कई जगहों से लोग इसमें शामिल होंगे. इस महायज्ञ को सफल बनाने हेतु लोग विभिन्न जगहों से आर्थिक मदद भी भेज रहे हैं.
Posted By:राहुल कुमार


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद