Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:बसंत पंचमी मेला में दो गुटों के बीच चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
     कैमरामैन पवन साह/रिपोर्टर रौशन कुमार साह

    सीतामढ़ी:बेलसंड। बेलसंड थाना क्षेत्र के दमामी मठ परिसर में बसंत पंचमी मेला के तहत आयोजित थिएटर के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर गुरुवार की रात दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 


    जख्मी भंडारी निवासी तेजनारायण ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार व मधकौल निवासी लाल बाबू ¨सह के पुत्र रौशन कुमार का इलाज सीतामढ़ी शहर के ¨रग बांध स्थित नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल में जारी है। घटना के संबंध मे मेले के ठेकेदार ने अनभिज्ञता जाहिर की है, वहीं थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक जख्मी का बयान नहीं आया है।

    यह भी पढ़े :वैशाली:LIC शाखा मे हथियारबंद अपराधियो ने की 8 लाख की लुट । लोगो का कहना सुशासन की सरकार नहीं दुशाशन की सरकार है ।

    बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेला क्षेत्र में चल रहे थिएटर में रात दस बजे थिएटर के मंच पर चढ़ने के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान एक गुट के लोगों ने चाकू मार कर मनीष और रौशन कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 

    यह भी पढ़े :बिहार अॉल्टो कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत


    जबकि कुछ लोग लोग भी जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों घायल घंटों थिएटर परिसर में तड़पते रहे, लेकिन किसी ने भी युवकों की मदद नहीं की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
    Posted by:कविता चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728