हथियार के बल पर फाईनेंस कम्पन्नी के कर्मचारी से डेढ़ लाख की लुट
कैमरामैन पवन साह के साथ रिपोर्टर रौशन कुमार साह
बिहार :सीतामढ़ी जिला के रीगा थाना क्षेत्र में मझौरा चौक के पास शुक्रवार को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी को रोक उसकी डिक्की तोड़ डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
हालांकि, भागने के क्रम में बदमाशों का एक साथ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाने के सिवाईपट्टी निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है।
पूछताछ में उसने पुलिस को फरार होने वाले तीनों साथियों के नाम बताए। पुलिस की टीम रुपये के साथ फरार हुए तीनों बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस क्रम में पुलिस की टीम ने इमली बाजार के पास से एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से कड़ी पूछताछ जारी थी।
घटना की बाबत भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी दरभंगा निवासी रामचद्र कुमार ने रीगा थाने में लुट का आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है। पूर्व में हुई लूट की घटनाओं की भी जानकारी मिलने की संभावना है। बताते चलें कि दरभंगा निवासी रामचद्रकुमार भारत फाइनेंस नामक कंपनी में कर्मी है।
वह शुक्रवार को मेजरगंज से लोन की वसूली कर रीगा ब्रांच लौट रहा था। इसी बीच मझौरा चौक के पास दो पल्सर बाइक पर सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर पिस्टल के बल पर रोक दिया। हथियार के बल पर उसकी बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये लूट कर रीगा की ओर भाग निकला । शोर मचाने पर आसपास के राहगीरों ने भी शोर मचाना शुरू किया। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक से बदमाशों का पीछा किया।
इस क्रम में रीगा मील चौक के पास सुनील कुमार नामक एक बदमाश पकड़ा गया। जबकि बाइक पर सवार तीन बदमाश रुपये लेकर भाग निकले। लोगों ने पिटाई बाद सुनील को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में गिरफ्त में आए सुनील ने बताया है कि लूट का पैसा उसके साथी लेकर भाग निकले।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद