सोनबरसा :शटर तोड़ कर चोरो ने स्टेशनरी दुकान में की चोरी .साथ ले गया 60 हजार का सामान
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
सीतामढ़ी: बीते रात सोनबरसा थाना क्षेत्र के भुतही गांव के सोनिया स्थान मुहल्ला स्थित सुनील महतो की स्टेशनरी दुकान से चोरों ने गुरुवार की रात दुकान के शटर का ताला तोड़ कर नगद सहित करीब 60 हजार रुपये की सामग्री की चोरी कर ली।
घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने गया तब दुकान का शटर का ताला टूटा देखा। उसने इसकी सूचना स्थानीय चौकीदार व मुखिया को दी। घटना की सूचना पर थाना के प्रभारी पुअनि राजदेव प्रसाद यादव,अनि गौतम कुमारसिंह ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की। घटना को लेकर दुकानदार द्वारा थाना में अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Posted by:राहुल कुमार

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद