वेटरंस इंडिया:10 फरवरी 2019 को पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार पटना
कैमरामैन पवन साह संवाददाता विक्की कुमार
बिहार सीतामढ़ी :वेटरंस इंडिया बिहार प्रदेश सचिव कमांडो राकेश रंजन के कुशल निर्देशन एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश द्विवेदी जी के अध्यक्षता में बिहार राज्य के पूर्व एवं वर्तमान सैनिक और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा (वेटरन्स ऑफ बिहार) बिहार सरकार को अपनी एकता, अखण्डता और अनुशासन का परिचय देते हुए 10 फरवरी 2019 को पटना के गर्दनीबाग में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन करने जा रहें हैं।
यह भी पढ़े- बिहार :कटिहार में मुस्लिम शिक्षक के वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर मामला तुल पकड़ा
इस आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सीतामढी़ से जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मी राय जी के अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक भाग लेंगे। हमारी 5 माँगे हैं और ये माँग 100% सत्य है ,इसलिये सभी पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये । संघ ,संगठन कोई भी हो अगर सैनिकों के हित में आगे बढ़ रहा है तो उसे हमलोंगों को सहारा देना चाहिए।
** हमारी 5 माँगे **
वेटरन्स की पांच सूत्रीय माँग इस प्रकार है:-
1. बिहार सरकार की नौकरी में केंद्र सरकार के नियमानुसार और अन्य राज्यों की तरह पूर्व सैनिकों को कोटा मिले।
2. सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के आश्रितों को राज्य के उच्च शिक्षण संस्थान के सभी फेकल्टी में कोटा मिले।
3. बिहार के सभी जिला में सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना एवं उसके पदाधिकारी भी पूर्व सैनिक ही हो ।
4. सैप जवानों की सेवा और वेतनमान स्थाई हो ।
5. BMP (बिहार मिलिट्री पुलिस) 16 का पुनर्गठन हो जिसमें सिर्फ पूर्व सैनिकों के भर्ती का प्रावधान था वो लागु हो ।
यह भी पढ़े- शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया अनावरण
इन्ही पांच सूत्रीय माँग हेतु राज्य के सभी पूर्व सैनिक 10 फरवरी को राज्य स्तरीय धरना में एकता और अखण्डता का परिचय देंगे , साथ ही पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ एकजुट होकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएँगे ।
यह भी पढ़े- जहरीली शराब ने कहर बरपाया: बिहार, यूपी और उत्तराखंड में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत
अतः पुरे बिहार के सेवारत एवं सेवानिवृत सैनिक, बिहार सरकार को अपनी एकता, अखण्डता और अनुशासन का लोहा मनवायेगी ।10 फरवरी को पटना गर्दनीबाग के धरना में हजारों हजार की संख्या में पधारकर इसे सफलतम, ऐतिहासिक और यादगार बनाये ।धन्यवाद पूर्व सैनिक अनिल कुमार, जिला संयोजक सीतामढ़ी (बिहार)
Posted By:रोहित कुमार

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद