Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया अनावरण



    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क » बिहार पटना
     संवाददाता राज कुमार पटना


    पटना: राजधानी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद जगदेव प्रसाद के नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया. इस प्रतिमा को बेली रोड स्थित जगदेव पथ पर स्थापित किया गया है. इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ,नागमणि पूर्व मंत्री भारत सरकार,पूर्व मंत्री भारत सरकार,श्रीमती सुचित्रा सिन्हा पूर्व मंत्री बिहार सरकार पटना एएसपी गरिमा मलिक एवं  अरविंद कुमार शहीद जगदेव सेना के (कोषाध्यक्ष ) आदि सहित कई राजनीति दिग्गज मौजूद थे.

    यह भी पढ़े- जहरीली शराब ने कहर बरपाया: बिहार, यूपी और उत्तराखंड में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत

    शहीद जगदेव प्रसाद के प्रतिमा की मांग स्थानीय लोग बहुत पहले से कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण के बाद उस स्थल का निरीक्षण भी किया. शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा अनावरण करने से स्थानीय लोगों में खुशी हैं. शहीद जगदेव प्रसाद के पुत्र व रालोसपा महासचिव नागमणि भी वहां मौजूद थे.

    यह भी पढ़े- 2019 चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट से मयावती को झटका ,कहा मूर्ति का पैसा वापस करे

    इस मौके पर नागमणि ने कहा कि जगदेव प्रसाद जी ने एक नारा दिया था. 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा, नहीं चलेगा. 100 में 90 शोषित है 90 भाग हमारा है. अब हर पार्टी को उनकी नीति पर चलना ही पड़ेगा.

    Posted By:कविता चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728