Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लालगंज वैशाली। शुक्रवार की देर रात आग लगने से लालगंज प्रखण्ड के नामीडीह गांव में घर जलकर राख हो गया।


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार हाजीपुर  
     सवांददाता नागमणि 
    लालगंज वैशाली। शुक्रवार की देर रात आग लगने से लालगंज प्रखण्ड के नामीडीह गांव के मुन्ना कुमार सिंह का घर जलकर राख हो गया। उनका घर फुस का था। जब तक लोग जुटे तब तक अन्न,वस्त्र,बीछावन,वर्तन सब जल गया। घर मे कुछ नही बचा।
         



    आग देर रात के लगभग 2 बजे लगा। उस समय घर के सभी लोग सोये हुए थे। जब आग की गर्मी महसूस तो गृह स्वामी का नींद टूटा। ह्ल्ला करने पर महिलाये,बच्चे सब जान बचाकर भागे। बगल के मरई में भैस बंधा हुआ था। जब तक उसे खोल पता तब तक आग उस मरई तक फैल गया। जिसमें भैस झुलस गई।

     
    आग लगने का ह्ल्ला सुनकर जब तक लोग आग बुझाने के लिये जुटे तब तक आग पूरा फैल चुका था। ग्रामीणों ने चापाकल,बोरिंग चलाकर आग बुझाई। आग लगने के कारणों का सही पता नही चल सका है। सीओ को इसकी सूचना दी गई।

    यह भी पढ़े-शारदा घोटाला :CBI कोलकाता पुलिस कमिश्नर से आज दूसरे दिन पूछताछ करेगी ,तृणमूल सांसद भी को बुलया गया

    सीओ संतोष कुमार सिंह ने वताया कि राजस्वकर्मी को जाच के लिये भेजा गया है। जांच रिपोर्ट और उनका बैंक खाता मिलने पर सरकारी सहायता खाते पर भेजी जाएगी।

    Posted By:राहुल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728