Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    PM मोदी का आज दक्षिण के तिन राज्यों का दौरा ,चंद्रबाबू नायडू बोले बर्वादी देखने आ रहे है



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली /चेन्नई 

    नई दिल्ली /चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दक्षिण भारत के तीन राज्यों आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जाएंगे। यहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पिछले साल भाजपा के साथ तेदेपा के गठबंधन तोड़ने के बाद मोदी का आंध्र में यह पहला दौरा है। 

    यह भी पढ़े-शारदा घोटाला :CBI कोलकाता पुलिस कमिश्नर से आज दूसरे दिन पूछताछ करेगी ,तृणमूल सांसद भी को बुलया गया

    मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया

    PM मोदी गुंटूर में एक सभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।तीन राज्यों के दौरे में मोदी का पहला पड़ाव आंध्रप्रदेश होगा। यहां वे विशाखापट्टनम में स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी क्षमता 13 लाख 30 हजार टन है। इसके अलावा कृष्णा गोदावरी बेसिन में ओएनजीसी की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

     यह भी पढ़े -तेजस्वी यादव के बंगले पर लगा ग्रहण ,सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फरमान बंगला खाली करने का

    आंध्र के साथ विश्वासघात का विरोध करें: तेदेपा प्रमुख
    चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ''मोदी सरकार की ओर से आंध्र के साथ हुए विश्वासघात का विरोध करें, जिसकी चर्चा पूरे देश में होनी चाहिए। राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रची गई। प्रधानमंत्री 2014 में राज्य के बंटवारे के बाद की बर्बादी देखने के लिए आ रहे हैं।'' इससे पहले नायडू ने कहा था कि क्या वे यह देखने आ रहे हैं कि लोग अभी जीवित हैं या नहीं?
     
    तमिलनाडु-कर्नाटक में कई योजनाओं की शुरुआत
    इसके बाद मोदी तमिलनाडु के तिरुपुर में 100 बेड के ईएसआईसी हॉस्पिटल, त्रिचि एयरपोर्ट पर नए भवन और चेन्नई एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना का नींव रखेंगे। चेन्नई में भारत पेट्रोलियम के तटीय टर्मिनल और चेन्नई मेट्रो के एक फेज की शुरुआत करेंगे। मोदी कर्नाटक के धारवाड़ में आईआईटी का शिलान्यास करेंगे। फिर मेंगलुरु और पेदुर में पेट्रोलियम रिजर्व राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

    Posted By:विवेक श्रीवास्तव 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728