भारत के मन की बात मोदी के साथ,भाजपा मुख्यालय से पार्टी ने एक वीडियो जारी किया
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
नई दिल्ली :भाजपा मुख्यालय से पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसका शीर्षक है 'भारत के मन की बात मोदी के साथ।' इसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों की बातें जानकर संकल्प पत्र तैयार करना है।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंच गए हैं। भाजपा ने करीब 10 करोड़ लोगों से सुझाव मांगे हैं। महीने भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत रविवार से हो गई है।
ये भी पढ़े :लेह PM मोदी बोले :केंद्र सरकार सबका साथ- सबका विकास' के मूल मंत्र पर काम कर रही है। देश का कोई भी व्यक्ति, कोई भी कोना विकास से अछूता ना रहे
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह पार्टी के संकल्प पत्र (घोषणापत्र) का आधार बनेगा। भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह रविवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सिंह चुनावों के लिए पार्टी की घोषणापत्र कमेटी के प्रमुख हैं।वीडियो
उन्होंने कहा, 'लोगों का लोकतंत्र में भरोसा बढ़ा। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत हुआ। अन्य पार्टियों की तरह परिवार की नहीं भाजपा विचार की पार्टी है। भाजपा के लिए चुनाव सत्ता प्राप्त करने का ज़रिया नहीं लोकसंपरक का माध्यम हैं। लोकतंत्र का महोत्सव है। हम जनता के बीच फिर जनादेश मांगने जा रहे हैं। भाजपा के दस करोड़ कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के तहत दस करोड़ परिवारों से संपर्क करके लोगों के सुझाव लेंगे कि अगर अगली सरकार हमारी बनती है तो लोगों की क्या अपेक्षा है लोग क्या चाहते हैं।'
ये भी पढ़े :पटना:पुलिस लाठीचार्ज में RLSP सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा सर में गम्भीर चोट लगी
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'फोन ईमेल सोशल मीडिया आदि के जरिए लोगों से सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार होगा। ये कार्यक्रम भाजपा का नहीं देश की जनता का नए भारत के निर्माण का है। जनता से अपील अपने सुझाव देकर इसके भागीदार बने। भाजपा चुनाव घोषणापत्र की गरिमा बरक़रार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।'
बलूनी ने कहा था, ‘हम इस कार्यक्रम की शुरुआत इस मान्यता के साथ कर रहे हैं कि यह देश के भविष्य के लिए एक खाका तैयार करने के वास्ते मिल कर काम करने वाला सबसे बड़ा अभियान होगा।’ उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का विचार जानने के लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए देश भर में लोगों से संपर्क साधेगी।
Posted by :प्रियंका जयसवाल

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद