Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के CM नितीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस हादसे पर गहरा दुःख जाहिर किया ,प्रशासन को दिया मदद केआदेश


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार पटना 

    बिहार  के जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आ रही सीमांचल एक्सप्रेस  रविवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से इस रूट पर सभी यात्री ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। उत्तर-प्रदेश से आने वाली ट्रेनों को छपरा वाया मुजफ्फरपुर-छपरा की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।



    सीमांचल एक्सप्रेस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच का जिम्मा सीआरएस पूर्वी सर्किल लतीफ खान को दिया गया है। रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जोगबनी से आनंद विहार आ रही ट्रेन संख्या 12487 (सीमांचल एक्सप्रेस) सुबह तीन बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड को पार की और तीन बजकर 58 मिनट पर सहदेई बुजुर्ग में इसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। 

    ये भी पढ़े :बड़ी खबर :बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरी ,आठ की मौत


    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस हादसे पर दुख जताया है और इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन हर संभव मदद के आदेश दिए हैं।

     सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। राहत और बचाव अभियान के लिए राहत ट्रेन को भी घटना स्थल पर रवाना कर दिया गया है।
    Posted by:कुणाल

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728