Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राहुल गाँधी पर तंज ,राहुल को अपने रोजगार की चिंता

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार  पटना अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट

    पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा कमेंट किया है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि उन्हें अपने रोजगार की चिंता है। उन्होंने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि दरअसल राहुल अपने रोजगार के लिए चिंतित हैं। 

    अपनी महिमा खुद खत्म कर ली
    अपनी छवि को लेकर एक समय उन्होंने संसद में उस आर्डिनेंस को फाड़ दिया था, जो भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ था। आज उन्होंने अपनी महिमा खुद खत्म कर ली। ऐसे लोगों से समझौता कर लिया, जिनके लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं। उन्होंने कहा कि कह रहे कि फंसाया जा रहा, जबकि कोर्ट से सजा मिल रही है। देश को कहां ले जाना चाह रहे? वैसे जो भी भ्रष्टाचार से समझौता करेगा, उसे बहुमत का सहयोग नहीं मिलेगा।


    चुनाव लड़ना है तो कुछ न कुछ बोलेंगे ही

    मुख्यमंत्री ने लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा कि राहुल गांधी को यह महसूस हो गया है कि अब उनका गठजोड़ महागठबंधन नहीं है। इसलिए अपनी रैली में वह गठबंधन शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे। राहुल द्वारा पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने के एलान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव लड़ना है तो कुछ न कुछ बोलेंगे ही। कांग्रेस के जमाने में यह क्यों नहीं हुआ? सांसद के रूप में मैंने इसे संसद में भी उठाया था। दस साल तक यूपीए की सरकार रही तो क्यों नहीं हो पाया यह? असल में किसी ने कहा होगा कि बोल दीजिए तो सेंटीमेंट उभरेगा और फायदा होगा।भी पढ़ें
    बिहार के विकास पर की गई टिप्पणी
    राहुल गांधी द्वारा बिहार के विकास पर की गई टिप्पणी के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां विकास दर 11.3 प्रतिशत है। पहले यहां कृषि की उत्पादकता क्या थी और अब क्या है? चुनाव नजदीक है तो लोग कुछ भी बोलते रहते हैं? कितनी सड़कें बनीं विगत 13 वर्षों में यहां? आधारभूत संरचना और बिजली के क्षेत्र में क्या काम हुआ सभी को पता है। यहां गरीबों के लिए जितना अधिक काम हुआ है, उसे संज्ञान में नहीं लेते वह। काम पर वोट मिलता है, वादे से नहीं।
    ममता बनर्जी मामले में किसी तरह की टिप्पणी देने मना कर दिया

    उन्‍हाेंने ममता बनर्जी मामले में किसी तरह की टिप्पणी देने मना कर दिया। उन्‍होंने कहा कि मैं शुरू से ही ऐसे मसलों पर कोई टिप्पणी नहीं करता हूं। हालांकि उन्‍होंने यह जरूर कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा, वैसे-वैसे देश में चुनावी हथकंडे खूब देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले एक महीने तक कुछ भी हो सकता है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा पर लाठीचार्ज मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि टीवी पर सब दिखाया गया, पुलिस को हिट किया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि संवैधानिक मामले में हम क़ानून का पालन करते हैं। लेकिन, जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं, उनसे ये सवाल पूछिए। उन्होंने कहा कि आज किसी को भी देश की चिंता नहीं है, बस वोट की चिंता है। 
    राम मंदिर के मुद्दे पर
    इसी तरह नीतीश ने राम मंदिर के मुद्दे पर एक बार फिर से अपना और अपनी पार्टी जेडीयू का स्टैंड साफ़ करते हुए नीतीश ने कहा कि फिलहाल ये मामला कोर्ट में है और इसको लेकर जेडीयू का स्टैंड साफ़ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट का जो फ़ैसला होगा, वो जेडीयू को मान्य है। नहीं तो आम सहमति से ही मंदिर का फ़ैसला होना चाहिए। सीएम ने कहा कि इस मामले में कौन क्या करता है, कौन क्या कहता है, इससे जेडीयू को कोई मतलब नहीं है?
    Posted By:कुणाल

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728