Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पाकिस्तानी विदेश मंत्री :शाह मेहमूद कुरैशी का लंदन में कश्मीर शो बुरी तरह से फ्लाप


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »नई दिल्ली 

    पाकिस्तान सेना के सामने अपनी भारत विरोधी इमेज को मजबूत करने में जुटे विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी का लंदन में कश्मीर शो बुरी तरह से फ्लाप रहा है। हद तो यह हो गई है कि पाकिस्तान में इस शो को सफल दिखाने के लिए कुरैशी को झूठ पर झूठ बोलना पड़ रहा है। 


    मसलन, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय यह प्रचारित कर रहा है कि कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे पर ब्रिटिश संसद को संबोधित किया है जबकि जिस सभा को उन्होंने संबोधित किया है उसमें पाकिस्तानी नागरिकों के अलावा सिर्फ पाकिस्तानी मूल के 11 सांसदों ने हिस्सा लिया। किसी भी दूसरे ब्रिटिश सांसद ने हिस्सा नहीं लिया।

    लंदन में कश्मीर पर भारत विरोधी अभियान में पहुंचे पाक विदेश मंत्री

    पाकिस्तान के दोहरे चरित्र का पता इस तथ्य भी चलता है कि इस बैठक कश्मीर के अन्य प्रतिनिधियों को हिस्सा नहीं लेने दिया गया। गुलाम कश्मीर के प्रतिनिधियों को भी उसमें आने से रोका गया क्योंकि डर था कि कहीं वहां पाकिस्तान की करतूतों की कलई न खुल जाए।




    यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राहुल गाँधी पर तंज ,राहुल को अपने रोजगार की चिंता

    पाकिस्तानी कूटनीति के लिए यह भी एक धक्का है कि ब्रिटिश सरकार ने कुरैशी के आयोजन को कोई समर्थन नहीं दिया। बल्कि कुरैशी की तरफ से काफी कोशिशों के बावजूद ब्रिटिश सरकार का कोई भी नेता उनसे मुलाकात को तैयार नहीं हुआ।

    ब्रिटिश मंत्रियों से अनौपचारिक मुलाकात भी नहीं कर पाये कुरैशी

    पाकिस्तान की तरफ से कोशिश की गई कि कुछ बड़े मंत्रियों से कुरैशी की अनौपचारिक मुलाकात हो जाए। इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारी इस फिराक में थे कि कुरैशी अचानक ही हाउस ऑफ कामंस में कुछ बड़े सांसदों या मंत्रियों से मुलाकात कराई जाए, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि जब तक कुरैशी वहां रहे किसी भी तरीके की अनौपचारिक मुलाकात भी न हो सके। कहने की जरुरत नहीं कहीं ना कहीं भारत ने पिछले हफ्ते कुरैशी के लंदन प्रवास को लेकर जब अपनी बात सख्ती से रखी तो उसका असर दिखा।

    यह भी पढ़ें-सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटना :रेल‍कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई
    पाकिस्तान हर वर्ष 05 फरवरी को कश्मीर के साथ सौहार्द दिखाने के लिए कश्मीर सोलिडिरिटी डे मनाता है। इस बार लंदन में आयोजन विदेश मंत्री कुरैशी की अगुवाई में की गई है। इस आयोजन के लिए पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने खूब पैसे खर्च किये हैं और दावा किया है कि ब्रिटिश संसद में कश्मीर मुद्दे पर रैली भी आयोजित की गई है। लेकिन जो जानकारी अभी तक सामने आई है उसमें बमुश्किल 30 लोगों ने हिस्सा लिया। संसद के जिस जगह में यह आयोजन हुआ उसे कोई भी ब्रिटिश नागरिक बुक करवा सकता था।

    पाकिस्तान सरकार की तरफ से प्रचारित किया गया है कि ब्रिटेन की सरकार ने खास तौर पर यह जगह दी है। यही नहीं आयोजन को लेकर ब्रिटिश सरकार ने यह हिदायत दी थी कि यह किसी भी सूरत में हिंसा को बढ़ावा देने वाला न हो।

    भारत की आपत्तियों को ब्रिटिश सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया

    भारत सरकार के सूत्रों ने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि कुरैशी की तैयारियों को लेकर उसने जो भी चिंताएं ब्रिटेन की सरकार के समक्ष जताई थी उसे काफी गंभीरता से लिया गया।


    Posted By:कुंदन 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728