Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    इस समय की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर :पुलवामा के अवंतीपोरा में IED ब्लास्ट में CRPF के 30 जवानों की जान चली गई है।आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »जम्मू कश्मीर 

    HIGHLIGHT 

    1. पुलवामा में CRPF काफ़िले पर आतंकी हमला
    2. IED से किया गया धमाका
    3. सीआरपीएफ के 12 जवानों के शहीद होने की खबर

    नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 30 जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने आतंकवादी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

    न्यूज एजेंसी ANI ने सीआरपीएफ के 30 जवानों के शहीद होने की खबर दी है, वहीं 40 से अधिक जवान घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि हमले  में IED का इस्तेमाल हुआ है. रक्षा अधिकारी ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. घायलों में से 8 जवानों की हालत नाजुक है. घायलों को श्रीनगर स्थित सेना के अस्‍पताल ले जाया गया है. सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रही बस को मुख्‍य रूप से निशाना बनाया गया था. हमले में कई अन्‍य वाहन भी क्षतिग्रस्‍त हुए हैं. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसे आत्मघाती हमला बताया है. बता दें कि यह हमला श्रीनगर से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है. रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

    आतंकवादी आदिल अहमद जिसने  हमला किया 



    काफिले में 2500 जवान थे शामिल
    सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर ने कहा कि जिस काफिले पर हमला हुआ उसमें 2500 जवान शामिल थे. उन्होंने कहा कि वरिष्‍ठ अधिकारी मैके पर हैं और जांच जारी है. घायलों का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा. 

    12 CRPF jawans have lost their lives in an IED blast in Awantipora, Pulwama. Dozens injured. (visuals deferred)

    अलर्ट और सर्च ऑपरेशन जारी 
    हमले के बाद बाद सेना ने फिलहाल जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर ट्रैफिक बंद करते हुए अवन्तीपुरा और आसपास के इलाकों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.
    पुलवामा का रहने वाला है आतंकी:  PTI
    जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी. धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक पुलिस ने आतंकी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के तौर पर की है. उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था.
    As a soldier and a citizen of India, my blood boils at the spineless and cowardly attacks. 18 brave hearts from the laid down their lives in . I salute their selfless sacrifice & promise that every drop of our soldier’s blood will be avenged.
    हमारे जवानों के ख़ून के हर कतरे का बदला लिया जाएगा
    केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट करके कहा, एक सैनिक और भारत का नागरिक होने के नाते इन कायरतापूर्ण हमलों को लेकर मेरा ख़ून खौल रहा है. CRPF के 18 बहादुर जवानों ने पुलवामा में अपनी जान क़ुर्बान कर दी. मैं उनकी क़ुर्बानी को सलाम करता हूं और वादा करता हूं कि हमारे जवानों के ख़ून के हर कतरे का बदला लिया जाएगा. जय हिंद.
    I'm deeply disturbed by the cowardly attack on a #CRPF convoy in J&K in which 10 of our brave men have been martyred and many others wounded. My condolences to the families of our martyrs. I pray for the speedy recovery of the injured.
    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2019
    राहुल गांधी ने की हमले की निंदा
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमले की निंदा की. उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं CRPF काफ़िले पर कायराना हमले से परेशान हूं. शहीदों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.
    राहुल गांधी ने की हमले की निंदा
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमले की निंदा की. उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं CRPF काफ़िले पर कायराना हमले से परेशान हूं. शहीदों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.







    View image on TwitterView image on Twitter

    Pulwama: IED blast followed by gunshots in Goripora area of Awantipora, more details awaited.




    हमले पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने ट्वीट कर दुख जताया है. 

    Terrible news coming from the valley. A number of CRPF soldiers are reported to have been killed & injured in an IED blast. I condemn this attack in the strongest possible terms. My prayers for the injured & condolences to the families of the bereaved.




    जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी हमले पर दुख जतया है.  महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, 'कोई भी शब्द इस भीषण आतंकी हमले की निंदा करने के लिए पर्याप्त नहीं है.

    Disturbing news coming in from . Twelve of our security personnel have been martyred and several have been injured. No words are enough to condemn the gruesome terror attack. How many more lives will be snuffed out before this madness ends?




    सीआरपीएफ के आईजी (आपरेशंस) जुल्फिकार हसन ने कहा, 'जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया है. विस्‍फोट के बाद के हालात की समीक्षा घटनास्‍थल पर की गई है.'







    Zulfiqar Hassan, IG CRPF(Operations) on Pulwama blast: J&K Police has taken up the investigation. The injured shifted to hospital. Post-blast analysis being done at the spot




    कांग्रेस का सरकार पर हमला
    कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'हम पुलवामा में कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हैं. सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने 18 बहादुर जवानों को हमारी श्रद्धांजलि. हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं.' उन्होंने आरोप लगाया, 'उरी, पठानकोट, पुलवामा. मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया जाना लगातार जारी है.''

    Condemn the cowardly terror attack on our jawans in Pulwama, J&K today.

    Our homage to the 18 brave hearts who made the supreme sacrifice & condolences to their family.

    Uri, Pathankot, Pulwama- the terror list & compromise of National Security by Modi Govt continues unabated.




    इससे पहले बुधवार को पुलवामा जिले के एक निजी विद्यालय में विस्फोट होने से कम से कम 12 विद्यार्थी घायल हो गए थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिले में काकापुरा क्षेत्र के नरबल गांव में दोपहर के समय हुआ. विस्फोट से कक्षा 10वीं के कम से कम 12 विद्यार्थी घायल हो गए. अधिकारी के अनुसार घायल विद्यार्थियों को अस्पताल ले जाया गया.उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उनके मुताबिक पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और यह पता लगाने में जुट गए हैं कि विस्फोट कैसे हुआ.

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728