Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    समाहर्ता से मोर्चा नेताओ की वार्ता होलीके पूर्व हो वकाये 115 करोड का भुगतान ।

    किसान नेता डॉ आनंद किशोर


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
    कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर विक्की कुमार  

    सीतामढ़ी:गन्ना किसानों के एक अरब 15 करोड़  रूपये के बकाये का होली पूर्व  ब्याज सहित पूर्ण भुगतान सहित अन्य छः मांगो को लेकर  संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा सीतामढी के संरक्षक डा आनन्द किशोर ने आज समाहर्ता से उनके कार्यालय में बात की तथा भुगतान के लिए दर दर भटक रहे किसानों की परेशानी दूर कराने हेतू कारगर पहल  की मांग की ।

     यह भी पढ़े :इस समय की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर :पुलवामा के अवंतीपोरा में IED ब्लास्ट में CRPF के 30 जवानों की जान चली गई है।आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी

    डा किशोर  ने बताया कि अभी तक 11फरबरी2018 तक के गन्ना आपूर्ति  का ही भुगतान हुआ है ।चीनी तथा डिस्टीलियरी से प्राप्त राशि से शीघ्र बकाये का भुगतान सुनिश्चित हो तथा  पूर्व की भांति  जो किसान  गन्ना मूल्य के विरुद्ध  चीनी लेना चाहे उन्हें प्रबंधन चीनी की आपूर्ति  करे। क्योंकि  अभी शादी ब्याह के मौके पर किसानों  की तबाही  बढी हुई है। मिल प्रबंधन ईख कानून की धज्जी  उडाते हुए पुराना बकाया60करोड तथा नये सत्र के बीस लाख क्वि  गन्ना पेराई का करीब  55करोड  रू किसानों को भुगतान  नही कर रहा है,


    यह किसानों के साथ घोर अन्याय है ।अगर किसान मजदूरों  पर सरकार  तथा बैंको का बकाया होता है  तब सरकार वसूली  के लिए कडी कार्रवाई करती है,नीलामवाद होता है जब किसानों  का बकाया  है तब सरकार  मिल के साथ  खडी है।
     

     यह भी पढ़े :बिहार में पत्रकारों को मिला बड़ा सम्मान ,छह हजार रुपये की पेंशन हर माह दी जायेगी,आइये जानते है किसे और कैसे मिलेगी
    मांग पत्र मे चालान कैलेण्डर के अनुपालन  नही होने तथा 'केन एक्ट' के  उल्लंघन की भी शिकायत पर कार्रवाई तथा  भुगतान नियमित होने तक रीगा चीनी मिल मे' रिसीवर 'बहाल  रखने हेतु अनुशंसा  सरकार  को भेजने की भी मांग   की गई है ।
    समाहर्ता ने सभी बिन्दुओं को गंभीरता से लेते हुऐ कार्रवाई करने तथा इस बावत चीनी मिल मे ही संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों तथा मिल प्रबंधन के साथ  शीघ्र  बैठक आयोजित  कराने की बात कही है ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728