गुज्जर आन्दोलन :जबतक फैसला नही होता ,तबतक डटे रहेंगे ,बैंसला
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
नई दिल्ली पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में गुर्जर आंदोलन रविवार को भी जारी है।आंदोलन पर गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि हम यहां तब तक डटे रहेंगे जब तक कोई फैसला नहीं ले लिया जाता है। इसके अलावा आंदोलन का असर भारतीय रेलवे पर भी पड़ा है।
यह भी पढ़े :चुनाव आयोग :मतदाता सूचीसे नाम काटे जाने के भ्रामक फोन कॉल से बचे
आंदोलनकारी रविवार को भी रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। सवाईमाधोपुर के मलारना स्टेशन और नीमोदा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर ही तंबू लगा लिया। इससे पहले तीन दिन से चल रहे आंदोलन के कारण रेलवे ने शनिवार को 14 गाड़ियां रद्द कर दीं, जबकि चार के मार्ग बदले गए हैं। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया।
यह भी पढ़े :उत्तर प्रदेश :जहरीली शराब से मौत में समाजवादी पार्टी की हाथ होने की आशंका
शनिवार को ये गाड़ियां रद्द की गईं
आंदोलन के कारण शनिवार को हजरत निजामुद्दीन-अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर, उदयपुर-निजामुद्दीन देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस, इंदौर-नई दल्लिी सुपारफास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-इंदौर सुपारफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा-निजामुद्दीन गरीब रथ को रद्द कर दिया गया। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर कैंट-मुंबई सेंट्रल को रेवाडी-फुलेरा, चंदेरिया-रतलाम मार्ग की जगह आगरा कैंट-झांसी-बीना जंक्शन मार्ग से होकर निकाला जा रहा है।
यह भी पढ़े :PM मोदी का आज दक्षिण के तिन राज्यों का दौरा ,चंद्रबाबू नायडू बोले बर्वादी देखने आ रहे है
दिल्ली से आने वाली गाड़ियां बयाना में खड़ी की गईं
बैंसला के साथ प्रदर्शन कर रहे लोग कोटाली ट्रैक पर बैठे हैं। गुर्जर आंदोलन की शुरुआत के साथ ही रेलवे ने दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को बयाना में खड़ा कर दिया है। सवाई माधोपुर गंगानगर में भी गाड़ियों को आगे जाने से रोक दिया गया है। अवध एक्सप्रेस को भी सवाई माधोपुर में रोक दिया गया है। रेलवे ने इन ट्रैक पर सभी गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया है।
Posted By:काजल कुमारी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद