Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जम्मू-कश्मीर: बारामुला के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, एनकाउंटर जारी, धारा 144 लगाई



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »जम्मू कश्मीर 

    जम्मू-कश्मीर के बारामूला  के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। इसके बाद से इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं और धारा 144 लगा दी गई है। 

    यह भी पढ़े :Pulwama Attack: गृहमंत्री राजनाथ का बड़ा बयान-भारत पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देगा
    Jammu and Kashmir: An encounter has started between terrorists and security forces in Warpora area of Sopore in Baramulla district. More details awaited.


    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाबलों को बारामूला के सोपोर के वारपोरा गांव में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है एनकाउंटर जारी है।

    गौरतलब है कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद सेन ने पुलवामा में एनकाउंटर में जैश ए मोहम्मद के सरगना कामरान समेत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।
    Posted By:अंजलि 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728