Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पाकिस्तान ने 2008 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा पर लगया प्रतिबंध



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »एजेंसी,इस्लामाबाद

    पाकिस्तान :पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को 2008 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इससे जुड़े फाउंडेश फलाह-ए-इंसानियत पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आंतरिक मामलों के एक प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है। बैठक का आयोजन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के दफ्तर में हुआ था।

    Dawn News: Pakistan National Security Committee (NSC) orders acceleration of anti-terrorism operations; reinstates ban on Jamaat-ud-Dawa (JuD) & Falah-i-Insaniyat Foundation (FIF) Pakistan
    प्रवक्ता के अनुसार बैठक में तय किया गया कि प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। इसी दौरान यह तय गया कि जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल किया जाएगा। इससे पहले भी दोनों ही सगठनों पर पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय की लगातार नजर थी। बैठक की अध्यक्षता पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने की। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में पाकिस्तान सुरक्षा के सभी चीफ मौजूद थे।
    पाकिस्तान ने मांगा था सबूत
    याद दिला दें कि पुलवामा हमले (Pulwama terrorist attack) केे बाद भारत की कार्रवाई से घिरे पाकिस्तान (Pakistan) ने सफाई पेश करते हुए अपने आपको बेगुनाह बताया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा था कि पुलवामा आतंकी हमले पर बिना किसी सबूत के उस पर इल्जाम लगाया जा रहा है। इमरान खान ने कहा था कि अगर भारत किसी भी तरह की जांच कराना चाहता है तो उसके लिए वो तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें किसी मिलिट्री इंटेलिजेंस की खबर है तो वह बताएं उसके खिलाफ उनकी सरकार कार्रवाई करेगी।
    Posted By:अमित मेहलावत 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728