WAORS हिंदी न्यूज डेस्क»उताखंड हरिद्वार
उताखंड हरिद्वार :पति के कत्ल के बाद से फरार चल रही आरोपी पत्नी रीना और उसका प्रेमी मंजीत उर्फ प्रीता लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। सिडकुल पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई प्रदेशों में डेरा डाले हुए है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने दावा किया जल्द ही आरोपी युगल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिडकुल के गांव डालूवाला मजबता के रहने वाले देवेंद्र उर्फ टीटू की 25 जनवरी को गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव तीन दिन बाद गांव के ही पास गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव के ही एक युवक रवि को गिरफ्तार किया था।
रीना अपने प्रेमी मंजीत के साथ फरार
तब सामने आया था कि देवेंद्र की हत्या उसकी ही पत्नी रीना के इशारे पर उसके प्रेमी मंजीत उर्फ प्रीता ने रवि के साथ मिलकर की थी। पत्नी रीना ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की थी लेकिन रवि को हिरासत में लेने के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
तब से रीना अपने प्रेमी मंजीत के साथ फरार चल रही है। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से मंजीत की मोटरसाइकिल बरामद हो गई थी लेकिन युगल हत्थे नहीं चढ़ सका है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के बाद युगल की आखिरी लोकेशन दिल्ली आई है और तब नई लोकेशन सामने आ रही है। एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि युगल की तलाश कर रहे हैं।
27 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करवाई
भतीजे को चाची से प्यार हुआ तो वह उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया। तीन दिन बाद मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी चाची की बड़ी बेटी से बस कुछ ही साल बड़ा है। पत्नी के प्रेमी ने अवैध संबंध में बाधा बन रहे रिश्ते के चाचा की दोस्त के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। पूरे षड्यंत्र में शामिल रही चाची से प्रेमिका बनी महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रेमी के दोस्त को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया।
28 जनवरी को शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। संदेह के घेरे में आए देेवेंद्र के परिचित रवि पुत्र सुरेश निवासी ढालूवाला मजबता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 28 को पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रवि ने हकीकत उगल दी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 28 जनवरी को शव गन्ने के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार महिला और उसके प्रेमी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
Posted by:कुंदन कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद