बेगुसराय :तांत्रिक ने मांगी मानव बलि की इजाजत ,पहले अपने बेटे की बलि देगा
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेगुसराय
बिहार बेगूसराय :के अधिकारियों से एक तांत्रिक ने आवेदन करके मानव बलि की इजाजत मांगी है। जिससे कि वह अपने भगवान को खुश कर सके। एक वीडियो बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा है।
जिसमें तांत्रिक का दावा है कि मानव बलि कोई अपराध नहीं है और वह सबसे पहले अपने बेटे की बलि देगा जोकि पेशे से इंजीनियर है।इस तांत्रिक का नाम सुरेंद्र प्रसाद सिंह है वह मोफुसिल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मोहनपुर पहाड़पुर गांव का रहने वाला है। सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी (सदर) को 29 जनवरी को पत्र लिखा।
इस पत्र का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन एसडीओ का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।
ये भी पढ़े :हरिद्वार :चाची को भतीजे से प्यार किया पति का कत्ल ,क़त्ल के बाद से फरार चल रही आरोपी बार-बार ठिकाना बदल रही है
उन्होंने कहा, 'यह गंभीर मसला है। मानव बलि अवैध है। हमने पत्र और तांत्रिक को ढूंढने के लिए खोज शुरू कर दी है। इसपर उचित कार्रवाई की जाएगी।' पत्र एक अज्ञात संगठन 'बिंदू मां मानव कल्याण संस्था' के लेटरहेड से तैयार किया गया है। सिंह का दावा है कि वह इस संस्था का मुखिया है। उसका कहना है कि संस्था सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत है।
एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी दिखाई दे रही है जिसमें तांत्रिक स्थानीय पत्रकारों से अपने पत्र के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह कह रहा है, 'मानव बलि अपराध नहीं है। मुझे ऐसा करने के लिए कामाख्या देवी ने कहा है। सबसे पहले मैं अपने बेटे की बलि दूंगा जो पेशे से इंजीनियर है। उसने मेरे मंदिर को वित्तीय सहायता देने से मना कर दिया था। वह रावण की तरह है।'
ये भी पढ़े :बिहार: सीवान में RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की गोली मारकर हत्या
गांव के लोगों का कहना है कि वह सिंह को पागल बाबा के तौर पर जानते हैं क्योंकि उसका व्यवहार ही इस तरह का है। वह कभी नग्न घूमता है तो कभी मानव की खोपड़ी हाथ में लेकर चलता है। लोगों का कहना है कि वह पब्लिसिटी के लिए इस तरह की चीजें करता रहता है। उसके अस्थिर स्वभाव के कारण हमें अपने बच्चों के लिए डर लग रहा है।
Posted by:अमिताभ मिश्रा


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद