Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मोकामा स्थित बालिका सुधार गृह से फरार सात लड़कियों में से छह लड़की मिली एक अभी भी फरार


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार दरभंगा
    सवांददाता अमिताभ मिश्रा 

    मोकामा के नाजरथ अस्पताल स्थित बालिका सुधार गृह से फरार सात लड़कियों में से छह मिल गई हैं। ये दरभंगा जिला अंतर्गत सकतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मिलीं है। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि इनमें से एक लड़की उसी गांव की रहने वाली है।


    इसलिए सभी लड़कियां उसके साथ वहां पहुंच गईं। सभी को सकतपुर से दरभंगा लाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद महिला थाने की पुलिस सभी का मेडिकल कराएगी। इसके बाद मोकामा ले जाया जाएगा। गायब एक लड़की के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

     यह भी पढ़े :अच्छी खबर :सीतामढ़ी-पाटलीपुत्र ट्रेन का उद्घाटन आज



    मोकामा से फरार हुई सात लड़कियों में 4 मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन हिंसा मामले में गवाह हैं। इसलिए पुलिस कोई जोखिम लेना नहीं चाहती है। सकतपुर थाने क्षेत्र में कई पुलिस पदाधिकारियों को भेजा गया है। ताकि, फिर से किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। क्योंकि, सभी लड़कियां मोकामा से ग्रिल काटकर फरार हुई थी। 

     यह भी पढ़े :मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की सात बच्चियां फरार या किया गया अपहरण ,मचा प्रशासन में हडकंप



    फरार लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस ने पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया था। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड उजागर होने के बाद वहां की लड़कियों को मोकामा में शिफ्ट किया गया था। केस की जांच सीबीआइ कर रही है। इसकी मानीटरिंग सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। इस केस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली साकेत कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को तिहाड़ जेल में रखा गया है।


    Posted By:कुंदन कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728