Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अच्छी खबर :सीतामढ़ी-पाटलीपुत्र ट्रेन का उद्घाटन आज

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »सीतामढ़ी बिहार कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर जीतेन्दर महतो   

    सीतामढ़ी। सुगौली-पटना डेमू ट्रेन का परिचालन विधिवत 25 फरवरी से शुरू होगा। हालांकि, सांसद राम कुमार शर्मा टोकन ट्रेन के परिचालन के जरिए इसका उद्घाटन रविवार को करेंगे। इस अवसर पर डीआरएम समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

    यह भी पढ़े :मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की सात बच्चियां फरार या किया गया अपहरण ,मचा प्रशासन में हडकंप

    बताते चलें कि सोमवार को इस ट्रेन का विधिवत परिचालन शुरू होगा। गाड़ी संख्या 75215 सुगौली-पाटलीपुत्र डेमू ट्रेन सुबह 3.45 बजे सुगौली से खुलेगी। 4.59 बजे सुबह धरमिनिया हॉल्ट, 5.08 बजे रामगढ़वा, 5.17 बजे मसनडीह और 5.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। रक्सौल से यह ट्रेन 6 बजे रवाना होगी। 6.16 बजे आदापुर, 6.32 बजे छौड़ादानों, 6.50 बजे घोड़ासहान, 7.13 बजे बैरगनिया और 8 बजे सुबह सीतामढ़ी पहुंचेगी। सीतामढ़ी से 8.05 बजे खुलेगी। 8.11 में डुमरा, 8.19 में गाढ़ा, 8.30 में न्यू रून्नीसैदपुर, और 9.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 9.50 में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से खुलेगी और 12 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। वहीं डेढ़ बजे दिन में पाटलीपुत्रा पहुंचेगी। 

    यह भी पढ़े :फुलवामा हमला मे अपने वीर शहीद जवानों के बदला लेने के लिए युवक ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

    जबकि ट्रेन संख्या 75216 डेमू ट्रेन पाटलीपुत्रा स्टेशन से 14 बजे दिन में खुलेगी। 15 बजे हाजीपुर, 16.50 बजे मुजफ्फरपुर, 18.05 बजे न्यू रून्नीसैदपुर, 18.15 में गाढ़ा, 18.27 में डुमरा और 18.40 बजे सीतामढ़ी स्टेशन पर पहुंचेगी। सीतामढ़ी स्टेशन से 18.45 बजे ट्रेन खुलेगी। 19.35 बजे बैरगनिया, 19.59 बजे घोड़ासहान, 20.14 बजे छौड़ादानों, 2208 बजे आदापुर, 22.45 बजे रक्सौल, 23.25 बजे मसनाडीह, 23.40 बजे रमगढ़वा, 23.50 बजे धरमिनिया हॉल्ट और 4.45 बजे सुबह सुगौली पहुंचेगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728