पटना:पुलिस लाठीचार्ज में RLSP सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा सर में गम्भीर चोट लगी
![]() |
| उपेन्द्र कुशवाहा |
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना
कैमरामैन पवन साह के साथ रिपोर्टर नागमणि
बिहार पटना :रालोसपा ने शिक्षा में सुधार को लेकर पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत अपनी 25 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश मार्च की शुरुआत गांधी मैदान से की। मार्च राजभवन तक जाना था। लेकिन डाकबंगला चौराहे पर ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता वहां नहीं रुके तो पुलिस ने पहले पानी की बौछार की और बाद में लाठीजार्च कर दिया | जिसमें रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। उपेन्द्र कुशवाहा को काफी चोटे आयी उनको ईलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया वंहा उनकी ईलाज चल रही है |
देखे वीडियो
दो दिन तक आराम करने की सलाह
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशवाहा के सिर में चोट लगने के कारण पीएमसीएच में डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन किया । उसकी रिपोर्ट नाॅर्मल आई है। बताया जाता है कि डाॅक्टरों ने उन्हें दो दिन य्तक आराम करने की सलाह दी है। उधर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज की निंदा की है।
आक्रोश मार्च निकाला है
बता दें कि शिक्षा में सुधार के मुद्दे पर रालोसपा ने कल आक्रोश मार्च निकाला है। मार्च का नेतृत्व पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा कर रहे थे। कार्यकर्ता जेपी गोलंबर से राजभवन की तरफ जा रहे थे कि तभी डाकबंगला चौराहे पर उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की और जमकर लाठियां भाजीं जिसमें उपेंद्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं।
बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट
पूर्व मंत्री उपेन्द कुशवाहा रालोसपा प्रमुख ने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लगातार चौपट किया गया और इसे सुधारने के लिए सरकार को अविलंब उनकी सभी मांगों को मानना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए यह मार्च निकाला गया है। पार्टी पिछले दो सालों से इस मुद्दे पर आवाज उठाती रही है और आगे भी यह आंदोलन जारी रहेगा।
पार्टी ने लाठीचार्ज के विरोध में चार फरवरी को बिहार बंद का एलान कर दिया है। पीएमसीएच में कांग्रेस सहित महागठबंधन के कई वरीय नेताओं ने उनसे मुलाकात की।
इस घटना में पार्टी प्रमुख को सिर और हाथ में चोट लगी है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी और कई अन्य नेताओं को भी चोटें आई हैं। पीएमसीएच में कुशवाहा का सीटी स्कैन के साथ एक्स रे भी कराया गया है।
Posted by:अनीता कुमारी


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद